रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 1 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 1 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 2 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 3 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 3 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 4 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 4 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 5 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 5 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 5 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 5 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 6 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 6 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 6 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए
छत्तीसगढ़

पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ आटो चालकों का मोर्चा

रायपुर
 
रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार और उनके आदमियों की गुंडागर्दी के खिलाफ अब शहर आटो टैक्सी चालक महासंघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा और 72 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कलेक्टर ने जल्द ही व्यवस्था सुधराने का आश्वासन दिया है।

जानिए क्‍या है विवाद का पूरा मामला
रेलवे स्टेशन परिसर में जब से रेलवे प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग का ठेका दिया है, तब से लगातार वाहन चालकों से विवाद, मारपीट और जबरन वसूली की शिकायत सामने आ रही है। एयरपोर्ट, बस टर्मिनल की तरह रेलवे स्टेशन में भी पिक एंड ड्राप की निश्शुल्क सुविधा दी गई है, जिसका समय दो पहिया के लिए पांच मिनट और चार पहिया वाहनों के लिए सात मिनट निर्धारित है, लेकिन पार्किंग ठेकेदार और उनके आदमी पिक एंड ड्राप की निश्शुल्क सुविधा वाहन चालकों को नहीं दे रहे है और मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रोज कई वाहन चालकों से गाली-गलौज और मारपीट तक की जाती है।

शहर आटो टैक्सी चालक महासंघ के अध्यक्ष कमल पांडेय ने बताया कि स्टेशन में यात्रियों को पहुंचाने आटो और ई-रिक्शा चालक दिन में कई बार आते-जाते रहते हैं। उनके साथ भी ठेकेदार के लोग गुंडागर्दी कर विवाद करते है। इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से लगातार करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला और रेलवे पुलिस तक हस्तक्षेप नहीं कर रही है।

महासंघ ने ठेकेदार की इस गुंडागर्दी पर रेलवे और जिला प्रशासन का संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 72 घंटे के भीतर जिला और रेलवे प्रशासन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं करता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कलेक्टर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष कमल पांडेय, संदीप नपित, विवेक मिश्रा, गब्बर खान, पीआर नायक आदि शामिल थे।