रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 43 मिनट पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 49 मिनट पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 11 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 11 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 11 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 12 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 12 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 12 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 12 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 12 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 12 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 13 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 13 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 13 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 14 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 15 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 15 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुबह से बारिश और गरज चमक के साथ कई इलाकों में गिरे ओले, मौसम हुआ खुशनुमा

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। इस बारिश के वजह से मौसम ठंडा हो गया है। अप्रैल महीने की तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम खुशनुमा हो गया है।

सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। साथ ही बूंदा बंदी भी हुई। इसके बाद रात से राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है। वहीं आज सुबह से ही रायपुर में बादल छाए हुए हैं। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश भी हुई। राजधनी के दलदल सिवनी, मोवा और कृष्ण नगर में ओले गिरे हैं। रायपुर में एक बार फिर मौसम का रुख बदला। ऐसे में मौसम और सुहाना हो गया है।

पांच दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगर अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से रायल सीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक द्रोणिका वायु का असांतत्य औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

आज भी अंधड़ के साथ बारिश की संभावना
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि दक्षिणी द्रोणिक के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल गया है। इससे आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। इसके दो दिनों बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर कई इलाकों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने और अंधड़ चलने की संभावना है। तूफान और बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है।

रायपुर में 12 डिग्री तक गिरा पारा
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और अंधड़ चलने की भी संभावना है। राजधानी रायपुर में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही थी। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। इसके बाद अब 29.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यानी कि यहां 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है।

बीजापुर में 35 डिग्री से ऊपर अधिकतम तापमान
वहीं बारिश के बीच प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया है। बारिश के मुख्य आंकड़े सेंमी में देखा जाए तो मानपुर में-3, गुरूर, धमतरी, कुरूद, डोंडीलोहारा में 2, पाटन, मगरलोड, माना-रायपुर, पिथौरा, मोहल्ला, बागबाहरा, गुंडारदेही, डौंडी, बालोद, महासमुंद और बरमकेला में- 1 सेंमी बारिश दर्ज की गई है।