रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 3 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 3 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 3 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 4 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 4 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 4 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 4 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 4 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 4 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 5 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 5 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 7 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 7 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 7 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 8 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 8 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
मनोरंजन

‘फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल’ में दिखाई देंगे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

'फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल' में दिखाई देंगे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

लांस नायक नजीर वानी के जीवन से प्रेरित बायोपिक बनायेंगे हरमन बावेजा

पराग पाटिल की फिल्म ‘लेडिज स्पेशल’ में प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी के साथ धमाल मचायेंगे विमल पांडेय

मुंबई
 अमेजन फैशन के नए कैम्पेन 'फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल' में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर दिखायी देंगे। अमेजन फैशन ने अपने नए कैम्पेन, "फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल" को लांन्च करने की घोषणा की है। अमेजन के इस नए कैम्पेन में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पहली बार एक साथ दिखाई देंगे।

प्रज्ञा शर्मा, डायरेक्टर-कंज्यूमर मार्केटिंग, अमेजन इंडिया ने कहा,हम अपना नया कैम्पेन, 'फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल' पेश करते हुए बहुत ही उत्साहित हैं। इस कैम्पेन का उद्देश्य अमेजन फैशन को फैशन के शौकीनों के लिए वन-स्टॉप ऑनलाइन डेस्टिनेशन बनाना है। कपड़ों, जूतों, घड़ियों, एक्सेसरीज़ आदि के विशाल संग्रह के साथ, अमेजन ग्राहकों को टॉप ब्रांडों के सुझावों जैसे 'वियर इट विथ' जैसे फीचर्स के साथ अपने लुक को आसानी से संवारने में मदद करता है। आसान रिटर्न, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज डिलीवरी जैसे खास फीचर्स के साथ, हम फैशन शॉपिंग के अनुभव को लगातार बेहतरीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'

आदित्य रॉय कपूर ने कहा, मैं जुनून की हद तक फैशन का शौकीन हूं, ऐसे में मैं हमेशा सुकून भरी स्टाइल की तलाश में रहा हूं। मैं अमेजन फैशन के नए कैम्पेन का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। अमेजन फैशन पर शॉपिंग करना बेहद आसान और सुविधाजनक है। यहां सन ग्लासेस, वॉचेज़, शूज़ के विशाल संग्रह के साथ हमेशा समय पर डिलीवरी की सुविधा मिलती है। जिसके कारण शॉपिंग करते वक्त आपको अंदाजा नहीं लगाना पड़ता है। अमेजन की यह सुविधा मुझे अपनी वार्डरोब और भी स्टाइलिश बनाने में मदद करती है।

अनन्या पांडे ने कहा, मुझे ऐसी स्टाइलिंग पसंद है, जिससे मुझे सुकून मिले, और साथ ही मैं आत्मविश्वास भी महसूस हो। अमेजन फैशन पर एक्सेसरीज़, जूते, बैग आदि के विशाल संग्रह के साथ मैं आसानी से मिक्स एंड मैच कर सकती हूं। मैं अमेजन फैशन के 'फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल' अभियान का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। यह कैम्पेन ग्राहकों को टॉप ब्रांडों की सलाह के साथ 'वियर इट विथ' जैसे फीचर्स और 'ईजी रिटर्न', फास्ट डिलीवरी और 'नो कन्वीनिएंस फीस' जैसे खास फीचर्स के साथ अपने लुक को और बेहतरीन बनाने में मदद करता है।

अज़ाज़ुल हक – चीफ कंटेंट ऑफीसर, मीडिया.मॉन्क्स इंडिया ने कहा, हमारे कैम्पेन में, अनन्या, जो अपने फैशन के लिए जानी जाती है और ब्रांड का चेहरा रही है, ने आदित्य को अमेजन फैशन की दुनिया से रूबरू कराया है। आदित्य यह देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं कि हमारे विशाल संग्रह और टॉप ब्रांडों के साथ अमेजन पर फैशन कितना सहज हो सकता है। यह आपको हर तरह के अलग-अलग लुक पाने में मदद करता है।

लांस नायक नजीर वानी के जीवन से प्रेरित बायोपिक बनायेंगे हरमन बावेजा

मुंबई,
 बॉलीवुड अभिनेता-लेखक और फिल्मकार हरमन बावेजा अशोक चक्र विजेता दिवंगत लांस नायक नजीर वानी से प्रेरित बायोपिक इख्वान बनाने जा रहे हैं। हरमन बावेजा, बावेजा स्टूडियो के बैनर तले कश्मीर के पहले अशोक चक्र पुरस्कार विजेता दिवंगत लांस नायक नजीर वानी के जीवन से प्रेरित बायोपिक देशभक्ति फिल्म 'इख्वान' बनाने जा रहे हैं।

निर्माता हरमन बावेजा ने बताया, हम स्वर्गीय लांस नायक नजीर वानी की प्रेरणादायक यात्रा को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के लिए सम्मानित और उत्साहित हैं। एक गलत दिशा में जाने वाले मिलिटेंट से लेकर असाधारण वीरता के साथ देश की सेवा करने तक की उनकी यात्रा एक ऐसी कहानी है जिसे दुनिया को देखना चाहिए। यह फिल्म हमारे देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों के लिए उन्हें, उनकी पत्नी और भारतीय सेना को श्रद्धांजलि है।

दिवंगत लांस नायक नजीर वानी की पत्नी महजबीन अख्तर ने कहा, एक परिवार के रूप में, हम अपने दिवंगत पति, अशोक चक्र पुरस्कार विजेता द्वारा किए गए बलिदानों पर बहुत गर्व करते हैं। हम 'इख्वान' के माध्यम से उनके रिज़िल्यन्स और बलिदान पर प्रकाश डालने के लिए हरमन बावेजा और बावेजा स्टूडियो के आभारी हैं। हम इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पराग पाटिल की फिल्म ‘लेडिज स्पेशल’ में प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी के साथ धमाल मचायेंगे विमल पांडेय

मुंबई

टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बन रही पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म ‘लेडिज स्पेशल’ में अभिनेता विमल पांडेय, अभिनेत्री प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे।

लेडिज स्पेशल की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म का निर्माण पराग पाटिल पूरी भव्यता के साथ कर रहे हैं। इस फिल्म में देव सिंह और रिंकू घोष भी नजर आयेंगे। विमल पांडेय ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सबसे पहले तो फिल्म की कहानी मुझे बेहद पसंद आई थी और उसके बाद फिल्म की कास्ट एंड क्रु भी लाजवाब है। हम सभी मिलकर सेट पर अपना बेस्ट दे रहे हैं और उम्मीद है कि हमारा काम दर्शकों को पसंद आएगा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।

वही फिल्म की अभिनेत्री प्रीति सिंह ने कहा कि लेडिज स्पेशल वूमेन बेस्ड है और यह एक शानदार टीम के नेतृत्व में बनाई जा रही है। अब तक का सेट का एक्सपीरियंस हम लोगों ने काफी अच्छा शेयर किया है। उम्मीद है कि जब यह फिल्म पर्दे पर नजर आएगी तब दर्शकों का भी खूब मनोरंजन करेगी। वही फिल्म को लेकर पल्लवी गिरी ने कहा कि इस फिल्म में मेरा किरदार खास है, हालांकि उसे मैं अभी रिवील नहीं करूंगी। लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि जब यह फिल्म आप लोग सिनेमाघर में देखेंगे, तो आपको बेहद मजा आने वाला है।

लेडिज स्पेशल के निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस है। इस फिल्म में विमल पांडेय, प्रीति सिंह और पल्लवी गिरी के साथ रिंकू घोष, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, रीना रानी, अनीता रावत, माया यादव, ओ पी कश्यप, खुशबू यादव, निशा तिवारी, संजीव मिश्रा और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक चिराग दत्त कश्यप हैं। डीओपी अमन पांडेय हैं।