रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 2 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 2 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 2 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 2 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 3 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 3 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 3 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 3 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 3 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 3 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 4 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 4 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 4 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 5 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 6 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 6 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 7 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 7 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
खेल

गुकेश ने करूआना को बराबरी पर रोका, गुजराती फिर हारे

टोरंटो
ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने यहां कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में शीर्ष वरीय अमेरिका के फाबियानो करूआना को बराबरी पर रोका लेकिन विदित गुजराती को रूस के इयान नेपोमनियाची के खिलाफ एक और हार का सामना करना पड़ा। आर प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका के हिकारू नाकामूरा से अंक बांटे जबकि अजरबेजान के निजात अबासोव और फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा की बाजी भी बराबरी पर छूटी। आठ खिलाड़ियों की इस डबल राउंड रोबिन प्रतियोगिता से अगली विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर का फैसला होगा। नेपोमनियाची सफेद मोहरों से खेलते हुए दूसरी जीत से तीन अंक के साथ टूर्नामेंट में एकल बढ़त बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आधा अंक पीछे करूआना और गुकेश ढाई अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

प्रज्ञानानंदा दो अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि विदित, अबासोव, अलीरेजा और नाकामूरा चारों के समान डेढ़ अंक हैं। महिला वर्ग में आर वैशाली ने अपने छोटे भाई प्रज्ञानानंदा की तरह ड्रॉ खेला। उन्होंने रूस की एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना को बराबरी पर रोका। भारत की कोनेरू हंपी को हालांकि सबसे कम रैंकिंग वाली और सबसे युवा खिलाड़ी बुल्गारिया की नुर्गयुल सेलिमोवा के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा। चीन की झोंगयी टैन ने रूस की कैटरीना लेगनो के खिलाफ ड्रॉ खेलकर तीन अंक के साथ अपनी एकल बढ़त बरकरार रखी है। चीन की ही टिंगजी लेई ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक के साथ अंक बांटे।

टैन के बाद गोरयाचकिना ढाई अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वैशाली, सेलिमोवा और लेगनो दो अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इस हार के बाद हंपी डेढ़ अंक के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर खिसक गई हैं। मुजिचुक और लेई भी डेढ़ अंक के साथ संयुक्त रूप से छठे पायदान पर हैं।

गुकेश ने करूआना के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए दबाव का अच्छी तरह सामना किया और अंतत: 72 चाल के बाद दोनों खिलाड़ी अंक बांटने को राजी हो गईं। दूसरे दौर में नाकामूरा के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले विदित के खिलाफ पिछली दो बार के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट विजेता नेपोमनियाची अधिकांश समय बेहतर स्थिति में रहे और दो बार विश्व चैंपियनशिप मुकाबला खेलने वाला रूस का खिलाड़ी अंतत: जीत दर्ज करने में सफल रहा।

प्रज्ञानानंदा को प्रत्येक दौर के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों की सराहना और सम्मान मिल रहा है। नाकामूरा के खिलाफ भी ऐसा ही रहा और अमेरिकी खिलाड़ी जोखिम नहीं उठाते हुए सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद सिर्फ 24 चाल के बाद ड्रॉ पर राजी हो गया। दूसरी तरफ महिला वर्ग में टूर्नामेंट के लिए महिला विश्व कप के जरिए क्वालीफाई करने वाली सेलिमोवा ने हंपी को हराकर दिखाया कि उनका क्वालीफिकेशन तुक्का नहीं था। बुल्गारिया की खिलाड़ी ने 62 चाल में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का पांचवां दौर आराम के पहले दिन के बाद खेला जाएगा। साल की इस सबसे बड़ी प्रतियोगिता में अब भी 10 दौर का खेल बाकी है।