रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 5 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 6 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 6 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 6 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 7 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 7 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 7 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 7 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 7 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 7 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 7 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 8 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 8 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 8 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 9 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 10 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 10 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 10 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 11 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
छत्तीसगढ़

मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लगभग तय, तीन जिलों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी

राजनांदगांव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लगभग तय मानी जा रही है। यह सभा राजनांदगांव या डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक जगह कराई जा सकती है। इसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जुटाने की तैयारी तो है, लेकिन पूरा फोकस अविभाजित राजनांदगांव जिले की उन पांच विधानसभा सीटों पर है, जहां चार माह पहले हुए चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

यानी राजनांदगांव के साथ खैरागढ़-छुईखदान गंडई व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मतदाताओं को सभा के माध्यम से साधा जा सके। प्रारंभिक सूचना के बाद से ही संगठन के साथ ही शासन-प्रशासन भी अपनी तैयारी में लग गया है। लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह से चुनावी माहौल गरमाने लगेगा।

विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव को छोड़ शेष पांचों सीटों पर मिली थी हार
कवर्धा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सभा के बाद भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलाने की तैयारी में है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को संसदीय क्षेत्र के आठ में से सात सीटों पर बढ़त मिली थी। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र ही ऐसी सीट रही, जहां से कांग्रेस ने बढ़त ली थी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा अविभाजित जिले के राजनांदगांव को छोड़ शेष पांचों सीटों पर हारी है।

यही कारण है कि भाजपा का स्थानीय ही नहीं बल्कि शीर्ष संगठन भी हारी हुई सीटों पर ही मोदी की सभा चाह रही है। मोहला-मानपुर में भाजपा लगभग 35 हजार के बड़े अंतर से हारी है। खुज्जी और डोंगरगढ़ में भी हार का अंतर 20 हजार से अधिक का रहा। ऐसे में मोदी की सभा वहीं संभावित बताई जा रही है ताकि वहां से उक्त कमजोर सीटों को सुदृढ़ किया जा सके। हालांकि अभी तिथि तय नहीं होने के कारण स्थान भी तय नहीं किया जा सका है।

चुनाव संचालक पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बताया कि तिथि तय होते ही स्थान भी तय कर लिया जाएगा। इसके जवाब में कांग्रेस अपने सबसे शीर्ष स्टार प्रचारक राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा की सभा की मांग कर रही है। सोमवार को होने वाली संसदीय कोर कमेटी की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय आने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों दल ताकत झोंकने की तैयारी में
कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव मैदान में होने के कारण राजनांदगांव का चुनाव हाईप्रोफाइल हो चला है। नामांकन रैली के बहाने दोनों अपनी ताकत दिखा चुके हैं। भूपेश स्वयं जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। वहीं भाजपा नामांकन रैली में मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के साथ शक्ति प्रदर्शन कर आने वाले दिनों में इससे भी बड़े प्रदर्शन का संकेत दे चुकी है। कांग्रेस संगठन भी बैठकों में रणनीतियां तैयार कर प्रचार अभियान को गति देने में जुटा है। आने वाले दिनों में प्रचार का रंग और तीखा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।