Google Analytics Meta Pixel
Sports

कैंडिडेट्स शतरंज : प्रज्ञानानंदा ने फिरोजा को ड्रॉ पर रोका

टोरंटो
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा से ड्रॉ खेला जबकि डी गुकेश को विदित गुजराती ने ड्रॉ पर रोका।

पुरूष वर्ग में पहले दिन चारों मुकाबले ड्रॉ रहे जबकि महिला वर्ग में जोंग्यी तान ने हमवतन टी लेइ को हराया। भारत की आर वैशाली ने हमवतन कोनेरू हम्पी को ड्रॉ पर रोका। रूस की अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना ने कैटरीना लागनो से ड्रॉ खेला। वहीं बुल्गारिया की नूरगुल सलीमोवा ने अन्ना मुजिचुक को ड्रा. पर रोका। पुरूष वर्ग में फेबियानो कारूआना और हिकारू नकामूरा का मुकाबला ड्रॉ रहा जबकि अजरबैजान के निजात अबासोव ने रूस के इयान नेपोमनियाश्ची को ड्रा पर रोका।