शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 5 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 5 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 5 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 5 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 5 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 6 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 6 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 6 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 6 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 6 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 6 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 6 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 6 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 7 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 7 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 7 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 8 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 8 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 8 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 8 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
छत्तीसगढ़

‘मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा है, 'मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें।' श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'मैं भी हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो' इस विषय को लेकर जनता तक जाएगी और जनता इस प्रकार के अमर्यादित बयान देने वालों को सजा देगी। श्री शर्मा बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यलय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जो स्वयं ही विधानसभा के अध्यक्ष रहे हों, जो इतने लंबे कार्यकाल से संसदीय मानबिंदुओं के लिए सबको समझाते रहे हों, जो वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हों,  उन्होंने राजनांदगांव में 2 अप्रैल को यह कहा कि जो मोदी का सिर फोड़ेगा उसको ज़िताओ। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव का नाम लिया है। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में इस प्रकार की बयानबाजी निंदनीय है। विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति का, जिन्होंने संसदीय परंपरा का निर्वहन किया है, यह वक्तव्य है जिसकी हम निंदा करते हैं। हम कहते हैं कि 'मैं हूं मोदी का परिवार पहले लाठी मुझे मारो।' श्री शर्मा ने कहा कि आज यह शब्द जन-जन के मन में है। यह जन आंदोलन का स्वरूप है। चरणदास महंत को इस वक्तव्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री के संदर्भ में ऐसी बातें कहना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने लोगों को हिंसा करने के लिए प्रेरित किया है। यह गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह आचार संहिता का उल्लंघन भी है। श्री शर्मा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि चरणदास महंत पर उनके इस वक्तव्य के लिए कार्रवाई होनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जब जब प्रधानमंत्री श्री मोदी के लिए ऐसे शब्दों का उपयोग किया गया है, चाहे चाय वाला बोलकर उनका मखौल उड़ाया हो, चाहे नीच राजनीति करने वाला कहा गया हो, चाहे उसको काटो उसको गोली मारो और आज कहा जा रहा है कि उनका सिर फोड़ो। कभी उनके व्यक्तिगत जीवन पर आक्षेप लगाए हों, उनका कोई परिवार नहीं है। जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में कहा गया है, वह बात हमेशा पलटकर कांग्रेसियों पर गई है। श्री शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को हम कभी नहीं छेड़ते हैं, अत: लोकतांत्रिक मान-मर्यादा के साथ इस बात का विरोध किया जाएगा। हम इस बात के लिए भी आगे बढ़ेंगे कि आपने लाठी से सिर फोड़ने की इच्छा व्यक्त की है तो हम सभी मोदी का परिवार हैं। आप हमें लाठी मार दो। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों के बावजूद उनका व्यक्तित्व और निखरकर जनता के सामने आया है। जनता का प्यार, आशीर्वाद उनके प्रति और बढ़ा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि अभी जब आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी के मुखिया मंच पर जब बैठे हों, उस समय मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे और उनके लिए अपील की गई कि नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ेंगे। क्या कांग्रेस पार्टी की यह अपील उचित है? क्या कांग्रेस पार्टी को ऐसा करना चाहिए? उस समय कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल हँस रहे थे जबकि उन्हें कहना चाहिए था कि ऐसे शब्दों का प्रयोग न करिए। अब जनता हिसाब लेगी इस बात का, कि क्यों आप ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि जो कुछ कांग्रेस पार्टी ने किया है जनता उनसे जवाब पूछेगी और इस बात का हिसाब लेगी कि ऐसे शब्द का प्रयोग कांग्रेस नेता चरण दास महंत द्वारा क्यों किया गया?

इस अवसर पर विधायक द्वय गजेंद्र यादव व डोमन कोर्सेवाडा, विधि प्रकोष्ठ व चुनाव आयोग सम्पर्क समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी उपस्थित थे।