शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 2 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 2 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 2 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 2 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 2 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 2 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 2 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 2 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 2 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 2 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 3 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 3 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 3 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 4 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 4 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 4 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 4 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 5 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 5 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 5 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल को पहले जनता और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ठुकरा रहे है: श्रीवास्तव

 

रायपुर

अभा कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अरुण सिसौदिया द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने को लेकर कांग्रेस के सियासी घमासान पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकतार्ओं को सार्वजनिक तौर पर स्लीपर सेल कहे जाने के बाद से बघेल के खिलाफ कार्यकतार्ओं में बेहद आक्रोश है और अब बघेल के बड़बोलेपन को लेकर वे रोज नया मोर्चा खोल रहे हैं।

श्रीवास्तव ने सवाल किया कि भूपेश बघेल के खिलाफ रोज कोई न कोई शिकायत हो क्यों हो रही है? एक समय सरकार और संगठन में अपनी मनमर्जी चलाने वाले बघेल आज कांग्रेस में शोचनीय दशा में पहुँच चुके हैं और एक दिन भी ऐसा नहीं बीत रहा है कि कांग्रेस में बघेल की फजीहत न हो रही हो! दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरप्तारी पर स्यापा मचाने वाले कांग्रेस आलाकमान ने महादेव सट्टा एप घोटाले को लेकर बघेल के खिलाफ हुई एफआईआर पर जिस तरह खामोशी ओढ़ रखी है, उसकी खीझ में बघेल अब अपने ही कार्यकतार्ओं को स्लीपर सेल तक कहकर उन्हें आतंकी समूह का सदस्य बताने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि क्या बघेल कांग्रेस में स्लीपर सेल की बात स्वीकार कर कांग्रेस को आतंकी संगठन मान रहे हैं?

उन्होंने कहा कि राजनांदगाँव के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सबके सामने अपने मुँह पर खरी-खोटी सुनकर और फिर सिसौदिया द्वारा कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष पर कांग्रेस के फंड में 5.89 करोड़ रुपए के घोटाले के खुलासे के बाद से साफ नजर आ रही अपनी हार से बौखलाए पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं को स्लीपर सेल बताए जाने को आचार संहिता का उल्लंघन बताकर बघेल पर कार्रवाई की मांग के साथ की गई शिकायत कांग्रेस के भीतर मचे घमासान को सतह पर ला चुकी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अब तक बघेल के खिलाफ पार्टी फोरम में मोर्चा खोला गया था, पर अब तो कार्यकर्ता चुनाव आयोग तक पहुँच रहे हैं! ये हालात 'आईने की तरह' बघेल को कांग्रेस में अपनी सबसे खराब और दयनीय स्थिति का अक्स दिखा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर जनाक्रोश पिछले विधानसभा चुनाव में व्यक्त हुआ है और अब कांग्रेस कार्यकतार्ओं में भी चहुँओर आक्रोश सामने आ रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है।