गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 37 मिनट पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 37 मिनट पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 37 मिनट पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 52 मिनट पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 52 मिनट पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 1 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 1 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 1 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 1 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 1 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 1 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 1 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 1 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 2 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 2 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 2 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 3 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 3 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 3 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
छत्तीसगढ़

बृजमोहन को जीताने तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की हुई बैठक

रायपुर

रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जीताने के लिए रायपुर जिले के तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक लोकसभा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज पूरा देश मोदीमय हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी से विकसित राष्ट्र बने की ओर अग्रसर है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर केंद्र में मोदी की सशक्त सरकार बनानी है ताकि पिछले दो कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं उससे भी बड़े काम उनके तीसरे कार्यकाल में होना है। छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह जी की सरकार ने जो विकास के कार्य किए थे वह कार्य 2018 से 2023 के बीच में पूरी तरह से बाधित हो चुका था। जिसे भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में पुन: ही बनते ही गति देने का काम कर रही है। और मोदी की गारंटी में जो वादे किए थे उनके अधिकांश वादे 100 दिन में ही पूरी हो गए हैं। हमें जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुंचना है।

रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है और उन योजनाओं का लाभ प्रदेश सहित पूरे देश की महिलाओं को मिल रहा है। लोकसभा के संयोजक अशोक बजाज ने कहा उज्ज्वला योजना से लेकर मातृत्व वंदना योजना सहित लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण से लेकर पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होगी।

रायपुर लोक सभा की चुनाव कमिटी के महिला संपर्क प्रमुख श्रीमती मीनल चौबे ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच दूरगामी सोच है वह अपने पहले कार्यकाल से ही महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी सहित अनेक विषयों को लेकर अनेक योजनाएं बनाए हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए रेडी टू इट निर्माण का कार्य महिलाओं को सौंपा था जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने छीन कर प्रदेश की महिलाओं को बेरोजगार करने का काम किया था। हमें रायपुर लोकसभा में बड़े अंतर से जीत के साथ छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है।
बैठक में श्रीमती अंबिका यदु, डॉ. किरण बघेल, रायपुर लोकसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा की पदाधिकारी ममता साहू, सीमा साहू, श्रद्धा मिश्रा, कृतिका जैन, मिली बनर्जी, सुजाता सुमन सिंह, नीलम सिंह, शैलेंद्र परखनिया, अर्चना शुक्ला मौजूद रही।