शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 10 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 10 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 10 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 10 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 10 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 11 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 11 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 11 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 11 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 11 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 11 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 11 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 11 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 12 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 12 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 12 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 13 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 13 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 13 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 13 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राजनीति

कांग्रेस ने उत्तराखंड लोकसभा चुनाव को लेकर ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ अभियान किया शुरू, बीजेपी को घेरने की कोशिश

नई दिल्ली  
कांग्रेस ने उत्तराखंड लोकसभा चुनाव को लेकर ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ अभियान शुरू करते हुए भाजपा पर भावनात्मक मुद्दों की आड़ में अपनी नाकामी छुपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी ने यह अभियान शुरू करते हुए कहा कि पार्टी इसके जरिए चुनाव को फिर से जनमुद्दों की ओर मोड़ते हुए भाजपा सरकार से दस साल के विकास का हिसाब मांगेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोस चुनाव में विकास की बजाय भावनात्मक मुद्दों को उठाते हुए अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। लिहाजा, इसके जवाब में कांग्रेस ने जनता के सवालों को उठाने का निर्णय लिया है, ताकि आम लोग हकीकत जान सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले दस साल में कालेधन की वापसी और दो करोड़ नौकरी जैसे वादों को पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। इसके मुकाबले कांग्रेस अपने अभियान के जरिए किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, व्यापारी और छात्र हर वर्ग की आवाज उठा रही है।

जिसे देशभर में अपार समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ठोस मुद्दों पर लड़ते हुए भाजपा के ‘चार सौ पार’ के नारे की हवा निकालने का काम करेगी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

चुनाव प्रचार पूरी तरह प्रत्याशियों के जिम्मे
कांग्रेस का प्रचार अभियान पूरी तरह प्रत्याशियों के कंधों पर आ गया है। फिलहाल कोई भी केंद्रीय पदाधिकारी उत्तराखंड में चुनाव अभियान में सहयोग के लिए नहीं आ पाया है। ऐसे में प्रदेश के प्रमुख नेता भी फिलहाल अपनी-अपनी परंपरागत सीट तक सीमित हैं। इस कारण प्रत्याशी खुद नामांकन के साथ ही जनसम्पर्क कार्यक्रम तय करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार प्रचार सामग्री भी सीधे ही प्रत्याशियों को मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के स्टार वार के जवाब में कांग्रेस प्रचार के अंतिम सप्ताह में ही बड़े नेताओं की दो से तीन जनसभा करवा सकती है।

अनैतिकता से राज करना चाहती है भाजपा प्रकाश
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व देश में अनैतिकता के साथ राज करना चाह रहा है। इसके लिए वह अपने तीन प्रमुख हथियार डीडी (डिमांड ड्राफ्ट), सीडी और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का उपयोग कर रहा है।

हल्द्वानी में स्वराज आश्रम में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा ने 10 साल में अकूत संपत्ति जमा कर ली है। जबकि कांग्रेस के 60-65 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं किया गया।