शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 8 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 8 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 8 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 9 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 9 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 9 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 9 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 9 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 9 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 9 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 9 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 9 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 9 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 10 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 10 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 10 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 11 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 11 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 11 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 11 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

रशियन दुल्हन मिलेगी; लोगों को गुमराह कर रूसी सेना में भर्ती करा रहे एजेंट, मना करने पर किया टॉर्चर

मॉस्को.

इन दिनों आम लोगों को बहला-फुसलाकर रूसी सेना में भर्ती कराने का रैकेट खूब फलफूल रहा है। कई एजेंट सक्रिय हैं जो युवाओं को बेहतर नौकरी और शानदार जिंदगी का सपना दिखा कर उन्हें रूसी सेना में भर्ती करा देते हैं, जहां इन आम लोगों की जान पर बन आती है। हाल ही में हरियाणा के रहने वाले दो भाइयों को रूसी सेना में भर्ती कराने के लिए धोखेबाज एजेंटों कई प्रपंच रचे।

रिपोर्ट की मानें तो दोनों भाइयों – मुकेश और सनी ने यह दावा किया उनके जैसे 200 से अधिक लोगों को रूस और बेलारूस की सीमा पर रूसी सेना शिविर में शामिल किया गया। उनका कहना है इन लोगों में अधिकांश दक्षिण एशिया के रहने वाले हैं। चचेरे भाइयों ने कहा कि एजेंटों द्वारा उन्हें धोखे से जर्मनी के बजाय बैंकॉक भेज दिया गया। जहां उन्हें एक होटल में नौकरी देने का वादा किया गया था। बैंकॉक से उन्हें हवाई मार्ग से बेलारूस ले जाया गया। यहां उन्हें रूसी सेना के शिविर में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। उल्लेखनीय है कि रूस में ऐसे तथाकथित एजेंट पहले से ही सक्रिय हैं जो दक्षिण एशियाई पुरुषों को रूसी वर्क परमिट, रूसी दुल्हन और यहां तक ​​कि सेना में शामिल होने पर रूसी पासपोर्ट की पेशकश करके लुभाने की कोशिश करते हैं। दोनों भाइयों का दावा है कि ऐसा करने के लिए इन एजेंटों को कमीशन भी मिलता है।

अवैध रूप से कराया रूस में दाखिला
रिपोर्ट की मानें तो दोनों भाइयों ने जब सेना में शामिल होने से मना कर दिया तब उन पर अवैध रूप से रूस में घुसने का केस दर्ज कर मॉस्को की जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें एजेंटों द्वारा भूखा, प्यासा रखा गया और शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। मॉस्को के एक वकील ने उन्हें जेल से बाहर निकलने और घर लौटने में उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि रूसी वकील ने इस काम के लिए 6 लाख रुपये लिए थे।

फंसे हैं और भी लोग
बताया जा रहा है कि मुकेश और सनी के अलावा पाकिस्तान और पंजाब के रहने वाले दो लोगों ने भी सेना में शामिल होने से इनकार कर दिया, इसलिए उन्हें अवैध रूप से रूस में प्रवेश करने के आरोप में जेल में डाल दिया गया। सनी के हवाले से मशहूर अखबार ने कहा, "हमारे दो दोस्त अभी भी वहां फंसे हुए हैं और उनके परिवार बहुत तनाव में हैं।" उन्होंने खुलासा किया कि उनके साथ करनाल के कुछ और लोग उसी शिविर में रुके थे, जिन्हें जबरन रूस-यूक्रेन सीमा पर तैनात किया गया है।

मुकेश ने कहा, "मुझे नहीं पता कि किन परिस्थितियों में हमारे दोस्त सेना में शामिल होने के लिए सहमत हुए। उन सभी को कहीं और ले जाया गया। उसके बाद मैंने उन्हें नहीं देखा।" मुकेश और सनी के परिवारों ने अब पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 402 (डकैती करने के लिए इकट्ठा होना) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत उन एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।