शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 5 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 5 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 5 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 6 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 6 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 6 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 6 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 6 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 6 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 6 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 6 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 6 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 6 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 7 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 7 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 7 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 8 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 8 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 8 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 8 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे बनाने पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण इस प्रोजैक्ट पर काम रूका हुआ था, अब शुरू हुआ

गुरदासपुर
जिला गुरदासपुर में लम्बे समय से किसान संगठनों द्वारा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना के बनाने पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण इस प्रोजैक्ट पर काम रूका हुआ था। पंरतु अब जिस तरह से भामड़ी के पास नहर पर विशाल पुल इस प्रोजैक्ट अधीन बनाने का काम शुरू हो गया है,उससे लगता है कि इस प्रोजैक्ट पर जिला गुरदासपुर में भी तेज गति से काम शुरू हो जाएगा।
 
जिस तरह से हरचोवाल के पास भामड़ी नहर पर इस विशाल पुल को बनाने का काम शुरू हो गया है उससे लगता है कि जो देरी किसानों के विरोध के कारण हुई थी उसे कम करने के लिए तेज गति से काम शुरू कर इस परियोजना के 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है। 40 हजार करोड़ रुपये की यह परियोजना तीन राज्यों दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ेगी। इस एक्सप्रेसवे से लाखों लोगों को फायदा होगा जबकि दिल्ली-कटरा के बीच 58 किलोमीटर की दूरी कम होगी तथा यह रास्ता 6 घंटे में पूरा होगा। जबकि दिल्ली-अमृतसर के बीच की दूरी 4 घंटे में तय होगी। जो पुल भामड़ी नहर पर बनाया जा रहा है उसकी लंबाई एक किलोमीटर होगी तथा पुल चार मार्ग का होगा। जो भामड़ी से विश्राम घर तक बनेगा।
 

एक्सप्रेसवे पंजाब के इन जिलों से होकर गुजरेगा:-
पटियाला-कैथल-खान अउरी हरियाणा में कैथल-पटियाला-खान ओरी सहित पंजाब के संगरूर-रोशनवाला-भवानीगढ़, मलेरकोटला-और नाभा के उत्तर-पश्चिम, लुधियाना-रायकोट-जोधन-लुधियाना रोड, जालंधर-नकोदर-फगवाड़ा, कपूरथला-फिरोजपुर-सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला रोड, तरनतारन-गोइंदवाल साहिब-कपूरथला रोड, अमृतसर-अमृतसर बाईपास, अमृतसर-बटाला-गुरदासपुर रोड, गुरदासपुर-अमृतसर और श्री हरगोबिंदपुर-अमृतसर-श्री हरगोबिंदपुर-उरमड़ टांडा-होशियारपुर रोड, पठानकोट-भोआ-सुंदर चक से गुजरेगा।दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए माझे में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। किसानों और प्रशासन के बीच जमीन के रेट को लेकर सहमति बनी, जिसके चलते गुरदासपुर और तरनतारन जिले सबसे ज्यादा पिछड़ रहे हैं। आपको बता दें कि गुरदासपुर में सिर्फ 4 प्रतिशतजमीन, तरनतारन में 9 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण कर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया गया है। जबकि जिला गुरदासपुर में लगभग 402 करोड़ रूपये के किसानों को भुगतान के बावजूद किसानों ने अधिग्रहण की गई  जमीन का कब्जा हाईवे अथारिटी को नही दिया है।
 
इस एक्सप्रैस हाईवे के पूरा होने के बाद दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की दिल्ली-अमृतसर दूरी चार घंटे में पूरी होगी। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनाया जा रहा है। नवनिर्मित एक्सप्रेसवे में 21 नए प्रवेश और निकास रास्ते होंगे। जहां से वाहन चालकों को बाहर निकलने और शहर में प्रवेश करने का रास्ता दिया जाएगा। इससे न तो यातायात बाधित होगा और न ही कोई दुर्घटना होगी। अमृतसर-बठिंडा-जामनगर , लुधियाना-रूपनगर हाईवे, लुधियाना-बठिंडा ग्रीन फील्ड हाईवे और अंत में चंडीगढ़-अंबाला कोटपुतली ग्रीन हाईवे। ये सभी कॉरिडोर अगले 2 साल में पूरे हो जाएंगे। जिसके बाद पंजाब हाईवे की सूरत बदलने वाली है। पंजाब में राष्ट्र्रीय राजमार्गों की बात करें तो 2014 में उनकी लंबाई 1699 किलोमीटर थी। अभी एनएच 4239 किलोमीटर लंबा है, लेकिन अगले 2 साल में और 5 कॉरिडोर पूरे होने से यह लंबाई कई किलोमीटर और बढऩे वाली है। 699 किमी लंबे इस दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके बनने के बाद दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे में और कटरा से दिल्ली 6 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल दिल्ली और कटरा के बीच की दूरी 727 किमी है और इस सड़क के बनने से यह दूरी 58 किमी कम हो जाएगी।