गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 33 मिनट पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 33 मिनट पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 33 मिनट पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 48 मिनट पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 48 मिनट पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 1 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 1 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 1 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 1 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 1 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 1 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 1 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 1 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 2 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 2 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 2 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 3 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 3 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 3 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

दुनियाभर में हर साल एक अरब टन से ज्यादा खाना बर्बाद हो जाता है : रिपोर्ट

  • वर्षभर में हर व्यक्ति औसतन 79 किलो खाना बर्बाद कर देता है.
  •  दुनियाभर में सालाना 1 अरब टन से ज्यादा अनाज बर्बाद होता है.
  •  जबकि, दुनिया में अब भी करीब 80 करोड़ लोग भूखे ही सोते हैं.

 संयुक्त  राष्ट्र

ये तीन आकंड़े चौंकाते हैं. और ये दिखाते हैं कि जहां एक ओर लोगों को पेट भरने लायक खाना नहीं मिल रहा है, वहां हर साल खाने की इतनी ज्यादा बर्बादी हो रही है.

ये सारी जानकारी संयुक्त राष्ट्र की 'फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2024' में सामने आई है. इसमें 2022 के आंकड़े लिए गए हैं. इसमें बताया गया है कि 2022 में दुनियाभर में सालभर में 1.05 अरब टन अनाज बर्बाद हो गया था.

रिपोर्ट में बताया गया है कि खाने की बर्बादी सिर्फ अमीर या बड़े देशों तक ही सीमित नहीं है. बल्कि, छोटे और गरीब देशों में भी लगभग उतनी ही बर्बादी हो रही है. हालांकि, शहरों की तुलना में गांवों में खाने की बर्बादी कम है. उसकी एक वजह ये भी है कि शहरों की तुलना में गांवों में पालतू जानवर ज्यादा होते हैं और खाना उनमें बंट जाता है. इस कारण शहरों के मुकाबले गांवों में खाना उतना बर्बाद नहीं होता.

रिपोर्ट की 5 बड़ी बातें…

  1. – 19 फीसदी खाना बर्बादः 2022 में सालभर में 1.05 अरब टन खाना बर्बाद हो गया. यानी, जितना खाना लोगों के लिए उपलब्ध था, उसमें से 19 फीसदी बर्बाद हो गया. इस हिसाब से सालभर में 1 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 84 लाख करोड़ रुपये का खाना बर्बाद हो गया.
  2. – परिवारों में ज्यादा बर्बादीः खाने की सबसे ज्यादा बर्बादी परिवारों में हैं. 63.1 करोड़ टन यानी 60 फीसदी खाना परिवारों में ही बर्बाद हुआ. 29 करोड़ टन खाना फूड सर्विस सेक्टर और 13 करोड़ टन रिटेल सेक्टर में बर्बाद हुआ.
  3. – हर व्यक्ति ने 79 किलो खाना बर्बाद कियाः 2022 में औसतन दुनियाभर में हर व्यक्ति ने 79 किलो खाना बर्बाद किया. अमीर देशों के मुकाबले गरीब देशों में महज 7 किलो खाने की बर्बादी कम हुई.
  4.  
  5. – लगभग 80 करोड़ लोग भूखेः खाने की ये बर्बादी तब है, जब दुनियाभर में 78.3 करोड़ से ज्यादा लोग भूखे पेट सो जाते हैं. इतना ही नहीं, दुनियाभर में इंसानों की एक तिहाई आबादी पर भी खाद्य संकट मंडरा रहा है.
  6. – खाने की बर्बादी का क्लाइमेट पर असरः खाने की बर्बादी की वजह से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन 8 से 10 फीसदी तक बढ़ गया है. रिपोर्ट में सामने आया है कि जिन देशों की जलवायु गर्म है, वहां खाने की बर्बादी ठंडे देशों की तुलना में कहीं ज्यादा है.

भारतीय कितना खाना बर्बाद करते हैं?

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि हर साल हर भारतीय औसतन 55 किलो खाना बर्बाद कर देता है. इस हिसाब से भारतीय परिवारों में सालाना 7.81 करोड़ टन से ज्यादा अनाज बर्बाद हो जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पड़ोसी मुल्कों में खाने की सबसे ज्यादा बर्बादी चीन में होती है. चीन में हर व्यक्ति सालभर में औसतन 76 किलो खाना बर्बाद करता है. इस हिसाब से वहां सालभर में परिवारों में 10.86 करोड़ टन खाना बर्बाद हो जाता है.

पाकिस्तान में वैसे तो हर व्यक्ति सालाना औसतन 130 किलो खाना बर्बाद करता है, लेकिन वहां सालभर में 3.07 करोड़ टन खाना बर्बाद होता है.

इसी तरह बांग्लादेश में 1.41 करोड़ टन, अफगानिस्तान में 52.29 लाख टन, नेपाल में 28.31 लाख टन, श्रीलंका में 16.56 लाख टन और भूटान में 15 हजार टन से ज्यादा खाना हर साल बर्बाद हो जाता है.

इस समस्या का हल क्या?

दुनियाभर में हर व्यक्ति सालभर में औसतन 79 किलो खाना बर्बाद कर देता है. अगर ये खाना बर्बाद न हो, तो किसी जरूरतमंद का पेट भर सकता है.

हालांकि, कई देशों में खाने की बर्बादी में कमी लाने के तरीकों पर काम हो रहा है. ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मेक्सिको और साउथ अफ्रीका सहित कुछ देशों में खाने की बर्बादी में कमी आई है. 2007 के बाद से जापान में खाने की बर्बादी में एक तिहाई की कमी आई है. जबकि, ब्रिटेन में 18 फीसदी तक कमी आ चुकी है.

ग्लोबल फूडबैंकिंग नेटवर्क की सीईओ लिसा मून ने 'द गार्डियन' को बताया कि खाने की बर्बादी को कम करने के लिए फूड बैंक के साथ मिलकर काम किया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि खाने की बर्बादी को कम करने के लिए फूड बैंकिंग अनूठा मॉडल है. क्योंकि फूड बैंक न सिर्फ मैनुफैक्चरर्स, किसानों, रिटेल सेलर और फूड सर्विस सेक्टर के साथ मिलकर काम करते हैं, बल्कि वो ये भी सुनिश्चित करते हैं कि ये खाना जरूरतमंद तक पहुंचे.

इतना ही नहीं, कुछ स्टडीज में ये भी सामने आया है कि अगर लोगों से खाने के कचरे को अलग से इकट्ठा करने को कहा जाता है, तो उनकी आदत में सुधार आता है और वो खाने की कम बर्बादी करते हैं. क्योंकि इससे उन्हें समझ आता है कि वो जितना खरीदते या बनाते हैं, उसका कितना बड़ा हिस्सा बर्बाद हो रहा है.