शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 1 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 1 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 1 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 1 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 1 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 2 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 2 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 2 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 2 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 2 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 2 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 2 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 2 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 3 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 3 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 3 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 4 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 4 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 4 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 4 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राजनीति

राजेंद्र राणा का भाजपा में शामिल होने के बाद आज पहली बार अपने विधानसभा हलके में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

हमीरपुर
सुजानपुर से जीत की हैट्रिक जमा चुके राजेंद्र राणा का भाजपा में शामिल होने के बाद आज पहली बार अपने विधानसभा हलके में पहुंचने पर हजारों लोगों की भीड़ ने जय श्री राम के नारों के साथ भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत कार्यक्रम में सुजानपुर का पूरा भाजपा मंडल मौजूद रहा। कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के प्रभारी पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर और नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी शामिल हुए।

हमीरपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
जैसे ही राजेंद्र राणा की गाड़ियों का काफिला हमीरपुर पहुंचा तो वहां ढोल नगाड़ों और रणसिंहा की गंज के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। फिर सराहकड़ में आयोजित जनसभा में सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने राजेंद्र राणा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

वेंटिलेटर पर है सुक्खू सरकार
अपने संबोधन में राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार वेंटिलेटर पर है और चंद दिनों के मेहमान है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति तमाम पीड़ा बर्दाश्त कर सकता है लेकिन स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता। प्रदेश के नौ विधायकों ने प्रदेश के लिए स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी है और अपनी सीटें कुर्बान की हैं।

20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी कांग्रेस
राजेंद्र राणा ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है और इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 20 का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में अपना परचम फहराया है। मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व ही देश को आगे ले जा सकता है। राजेंद्र राणा ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दूरी बनाए रखने पर कांग्रेस को आधे हाथों लिया। राजेंद्र राणा ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है और अब सुजानपुर के विकास को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा।

अनुराग ठाकुर को लीड दिलाने के लिए एकजुट होकर करेंगे काम
उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें मान सम्मान प्रदान करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आभारी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि पूरे संस्कृत क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बढ़-चढ़कर लीड दिलाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर काम करेंगे। राजेंद्र राणा ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने अपने संबोधन में कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री व लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को ऐतिहासिक बढ़त दिलाई जाएगी।

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार का भी पतन हो जाएगा- विक्रम ठाकुर
पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया और कहा कि 4 जून को जब चुनावी नतीजे आएंगे तो उसके बाद हिमाचल में कांग्रेस की सरकार का भी पतन हो जाएगा। इस अवसर पर मोहाली जिला भाजपा के वाइस प्रेसीडेंट व पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह शाही जी ने भी जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने लोगों से राजेंद्र राणा को बढ़-चढ़कर सहयोग देने और भारी मतों से जीताने की अपील की ताकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ और मजबूत किया जा सके।