बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 44 मिनट पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 47 मिनट पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 1 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 1 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 1 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 1 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 1 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 2 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 3 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 3 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 3 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 3 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 4 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 4 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 4 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 4 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 5 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 5 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 5 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत
व्यापार

Stock Market का सबसे बड़ा नियम आज से लागू, चौंकिये मत… गजब है फायदा!

मुंबई

शेयरों के खरीदने और बेचने पर उनके भुगतान की व्यवस्था में गुरुवार से बदलाव हो रहा है। BSE ने गुरुवार से शुरू होने वाले T+0 सेटलमेंट साइकल के लिए 25 स्टॉक की लिस्ट जारी की है। BSE ने बताया कि उसने यह कदम SEBI द्वारा इस महीने की शुरुआत में वैकल्पिक आधार पर T+0 ट्रेड सेटलमेंट साइकल के बीटा वर्जन के लिए एक रूपरेखा पेश करने के बाद उठाया है। T+0 सेटलमेंट साइकल के लिए एलिजिबल शेयरों में अंबुजा सीमेंट्स, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा और BPCL आदि शामिल हैं।

बताया गया है कि T+0 सेटलमेंट साइकल ऑप्शनल बेसिस पर एक्सचेंजों पर लाइव होगा। अभी इस सिस्टम को विकल्प के रूप में शुरू किया जा रहा है। ऐसे में अभी T+1 सेटलमेंट जारी रहेगा। T+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन के बाद इंस्टेंट सेटलमेंट को पूरी तरह लागू करने में समय लगेगा। SEBI के मुताबिक अगले साल मार्च तक यह पूरी तरह लागू हो जाएगा। SEBI ने 21 मार्च को T+0 सेटलमेंट सिस्टम के बीटा वर्जन के लिए फ्रेमवर्क जारी किया था। फिलहाल भारतीय शेयर मार्केट सभी शेयरों के लिए T+1 सेटलमेंट साइकल पर काम करता है।

क्या है T+0 सेटलमेंट

शेयर बाजार मे शेयर खरीदने वाले यानी बायर्स के अकाउंट में शेयर्स का ट्रांसफर और बेचने वाले के अकाउंट में जो शेयर बेचे जाते हैं, उसका अमाउंट ट्रांसफर ही सेटलमेंट है। T+0 सेटलमेंट में शेयर की खरीदारी और बिक्री का सेटलमेंट एक ही दिन में होगा। T+0 सेटलमेंट के पहले फेज में सेम-डे सेटलमेंट लागू किया जाएगा, जिसके बाद खरीदार को उसी दिन शेयर अलॉटमेंट और बेचने वालों को उसी दिन पैसा अकाउंट में आ जाएगा। हां, T+0 स्टॉक्स में ट्रेडिंग सेटलमेंट हॉलीडे पर नहीं होगी।

अभी कौन कर सकेगा

शुरुआत में, यह विकल्प 25 शेयरों के चुनिंदा सेट और सीमित संख्या में ब्रोकरों के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन बाद में कैपिटल मार्केट सेग्मेंट में ट्रेड करने के लिए पात्र सभी मैंबर्स T+0 सेटल्ड सिक्योरिटीज में ट्रेड करने में सक्षम होंगे।

अभी कौन सा है सिस्टम

भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में इस समय T+1 को फॉलो किया जाता है। इसका मतलब है कि ऑर्डर के पूरा होने के 24 घंटे में फंड और सिक्योरिटी खरीदने और बेचने वाले के अकाउंट में आते हैं।

क्या है सेटलमेंट की टाइमिंग

अगर निवेशक ट्रेडिंग-डे पर 1:30 बजे तक शेयरों का कारोबार करेंगे तो शाम 4:30 बजे तक उनका सेटलमेंट हो जाएगा। वहीं, दूसरे फेज में 3:30 बजे तक किए गए सभी लेनदेन के लिए एक ऑप्शनल इमीडिएट ट्रेड-बाय-ट्रेड सेटलमेंट की सुविधा दी जाएगी। सेटलमेंट टाइप को बदलना संभव नहीं है। एक बार T+0 में कारोबार करने के बाद सेटलमेंट टाइप को बदलना संभव नहीं होगा। क्योंकि T+0 और T+1 सेटलमेंट सिक्योरिटिज के ऑर्डर अलग-अलग सीरीज में एग्जिक्यूट किए जाते हैं।

बीएसई की लिस्ट में ये 25 स्टॉक्स

Share Marke में T+0 सेटलमेंट सिस्टम अभी वैकल्पिक आधार पर लागू हो रहा है. बीएसई ने इसके लिए शुरुआत में 25 कंपनियों के शेयरों की लिस्ट जारी की है. इनमें शामिल शेयरों पर नजर डालें तो… 

  • अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements)
  • अशोक लीलैंड (Ashok Leyland)
  • बजाज ऑटो (Bajaj Auto)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
  • भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum Corporation)
  • बिरलासॉफ्ट (Birlasoft)
  • सिप्ला (Cipla)
  • कोफोर्ज (Coforge)
  • डिवीज लैब (Divis Laboratories)
  • हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries)
  • इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company)
  • जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel)
  • एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance)
  • एलटीआई माइंडट्री (LTIMindtree)
  • एमआरएफ (MRF)
  • नेस्ले इंडिया (Nestle India)
  • एनएमडीसी (NMDC)
  • ओएनजीसी (Oil And Natural Gas Corporation)
  • पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG)
  • संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International)
  •  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India)
  • टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications)
  • ट्रेंट (Trent)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India)
  • वेदांता (Vedanta)
  •  

T+0 लागू होने से पहले बाजार में तेजी

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के तरीके में होने वाले बदलाव से पहले कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली थी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 526.02 अंक की बढ़त के साथ 72,996.31 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स 119 अंक की तेजी के साथ 22,123.65 के लेवल पर क्लोज हुआ था. 

ऐसे समझें क्‍या है T+0 सेटलमेंट?

15 मार्च को SEBI ने टी प्‍लस जीरो सेटलमेंट के बीटा वर्जन की मंजूरी दे दी थी, जिसे 28 मार्च यानी कल से लागू किया जाएगा. इस नए नियम के मुताबिक, अगर आप किसी भी शेयर की खरीदारी या बिक्री करते हैं तो उसी दिन आपके डीमैट अकाउंट में पैसा आ जाएगा. इसके लिए आपको अगले दिन के इंतजार की आवश्‍यकता नहीं होगी.