गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 30 मिनट पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 45 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 1 घंटे पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 1 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 1 घंटे पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल 2 घंटे पहले पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती 2 घंटे पहले टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 2 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 2 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा
राष्ट्रीय

केजरीवाल के मुद्दे पर ज्ञान दे रहे अमेरिका को भारत ने सुनाया

नईदिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की ओर से की गई टिप्पणी पर भारत ने कड़ा एक्शन लिया है.  भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत में अमेरिका के कार्यवाहक मिशन उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और अमेरिकी डिप्लोमैट के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई है.
अमेरिका को अब भारत ने करारा जवाब दिया है। यही नहीं, अमेरिका के मिशन की कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को भी तलब किया गया है। भारत ने अमेरिका को साफ लहजे में कहा कि इस तरह से बयान गलत परंपरा विकसित कर रहे हैं। भारत ने कहा कि भारत की कानूनी प्रक्रियाओं और न्यायपालिका पर इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है।

भारत ने अमेरिका को साफ-साफ कह दिया
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। कूटनीति में हम यह अपेक्षा करते हैं कि दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करें। साथी लोकतंत्रों के मामले में यह जिम्मेदारी और भी अधिक है। भारत ने आगे कहा कि यह परंपरा सही नहीं है। इसका गलत उदाहरण स्थापित हो सकता है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं जो वस्तुनिष्ठ और समय पर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध है। उस पर आक्षेप लगाना अनुचित है। इसके अलावा दिल्ली में अमेरिका के मिशन की कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। यह बैठक लगभग 40 मिनट तक चली।

जर्मनी के बाद अमेरिका भी कूद पड़ा
इस मसले पर दो दिन पहले जर्मनी की ओर से भी ऐसी ही प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। उस वक्त जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि हमने इस बात को नोट किया है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हम ये मानते हैं और आशा करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता से जुड़े मानक और बेसिक लोकतांत्रिक मूल्यों को इस केस में भी लागू किया जाएगा। जिस तरह कोई भी आरोपों का सामना करता है, केजरीवाल भी एक निष्पक्ष ट्रायल के हकदार हैं। जिसके तहत वो बिना किसी प्रतिबंध के लीगल रास्तों का इस्तेमाल करने के हकदार हैं। दोषी साबित होने से पहले सभी को बेकसूर मानने का अनुमान कानून के शासन के केंद्र में हमेशा होता है। इसे इस केस पर लागू किया जाना चाहिए। इस बयान को लेकर भारत ने कड़ा ऐतराज दर्ज कराया था। इस मसले पर शनिवार को जर्मन दूतावास के उप प्रमुख जॉर्ज एनजवीलर को भारतीय विदेश मंत्रालय ने समन भी किया था।

भारत ने जर्मन डिप्लोमैट से सख्त लहजे में कहा था कि वो इसे देश की न्यायिक प्रणाली में दखल के तौर पर देखता है। इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया था कि भारत ने जर्मन विदेश मंत्रालय की हालिया टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस प्रेस नोट के जरिए ये भी कहा था कि हम ऐसे बयानों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया के में दखल और देश की न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कम आंकने के तौर पर देखते हैं। भारत कानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतांत्रिक देश है। जिस तरह हमारे देश और दुनिया के दूसरे लोकतांत्रिक देशों में लीगल केसों में होता है,इसमें भी कानून अपना काम करेगा। इसे लेकर पक्षपातपूर्ण धारणाएं बनाना अनुचित है। बता दें कि गुरुवार देर रात ईडी ने दिल्ली शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।