गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 17 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 18 मिनट पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 20 मिनट पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 20 मिनट पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 1 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 1 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 2 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 2 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 2 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 10 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 11 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 11 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 11 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 11 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 11 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 11 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 12 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 12 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 12 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान
राष्ट्रीय

8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित

8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित

नई दिल्ली
8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ने और एरियर का इंतजार अभी भी बना हुआ है। अभी तक सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर और पे मैट्रिक्स को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में सभी यह अनुमान लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कितना एरियर मिल सकता है। तो आइए आज समझते हैं कि अगर वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को कितना एरियर मिल सकता है।

कब से लागू होगा 8वां वेतन (8th cpc)?
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी इसी तारीख से मिले। आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को मई-जून 2027 के आसपास सौंप सकता है। इसके बाद ही सरकार का फैसला आएगा। इसका मतलब है कि वास्तविक वेतन बढ़ोतरी (salary), एरियर (arrear) और भुगतान की तारीख को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है।

फिटमेंट फैक्टर कितना अहम?
नई सैलरी तय करने के लिए फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) काफी अहम माना जाता है। फिटमेंट फैक्टर के जरिए ही मौजूदा बेसिक पे (basic pay) को बढ़ाकर नया बेसिक पे तय किया जाता है। 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। 8वें वेतन के लिए कर्मचारी संगठनों की ओर से 2.92, 3.61 और 3.83 जैसे फैक्टर की मांग रखी गई है, लेकिन फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है ।

कितना मिलेगा एरियर?
एरियर की कैलकुलेशन समझने के लिए लेवल-6 के एक कर्मचारी का उदाहरण लेते हैं, जिसकी मौजूदा बेसिक सैलरी 44,900 रुपये है। मान लीजिए कि 8वें वेतन आयोग में भी 7वें वेतन आयोग वाला 2.57 फिटमेंट फैक्टर ही लागू होता है। तो इस आधार पर 44,900 रुपये को 2.57 से मल्टिपल करने पर नई बेसिक सैलरी 1,15,393 रुपये आती है। अगर इस सैलरी का राउंड ऑफ मानें तो ये 1,15,400 रुपये हो जाएगी।

मौजूदा वेतन में मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) को भी जोड़ना जरूरी है। उदाहरण के अनुसार, जनवरी से जून 2026 तक 60% DA मानने पर कर्मचारी की मासिक सैलरी 71,840 रुपये होगी। वहीं, जुलाई से दिसंबर तक 63% DA के हिसाब से यह रकम 73,187 रुपये हो जाएगी। इसलिए एरियर की सही गणना के लिए दोनों अवधियों की सैलरी अलग-अलग निकालनी होगी।

12 महीने का एरियर
1,15,400 रुपये सैलरी के आधार पर जनवरी से जून तक हर महीने का अंतर 43,560 रुपये होगा। छह महीने के हिसाब से यह रकम 2,61,360 रुपये बनती है। वहीं, जुलाई से दिसंबर तक मंथली अंतर 42,213 रुपये होगा। छह महीने के लिए यह रकम 2,53,278 रुपये होगी। दोनों को जोड़ने पर 12 महीने का कुल अनुमानित एरियर 5,14,638 रुपये आता है। बता दें कि यह रकम अनुमानित कैलकुलेशन के जरिए निकाली गई है , यह आंकड़ा अभी फिक्स नहीं है।