गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 8 मिनट पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 23 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 38 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 38 मिनट पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 38 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 53 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 53 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 53 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 1 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 1 घंटे पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल 1 घंटे पहले पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती 1 घंटे पहले टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 2 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 2 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों पर नामांकन का आज आखिरी दिन, यूपी की 8 सीटों पर जानिए किसका-किससे है मुकाबला

नईदिल्ली

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन की 27 मार्च को आखिरी तारीख है. पहले चरण में 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे. इनके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे.

पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस दिन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 27 मार्च को 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में नामांकन की आखिरी तारीख है. बिहार में त्योहारों के चलते नामांकन की आखिरी तारीख 28 मार्च है.

किसकी कितनी सीटें?

इस बार का लोकसभा चुनाव बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए और विपक्षी पार्टियों के इंडिया ब्लॉक के बीच हो रहा है.

पहले चरण की 102 सीटों में से 77 पर बीजेपी लड़ रही है. जबकि, 23 सीटों पर एनडीए की दूसरी पार्टियां मैदान में हैं. एक सीट पर अभी घोषणा बाकी है.

इसी तरह, इंडिया ब्लॉक ने भी पहले चरण की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस को 57 सीटें मिली हैं. जबकि, इंडिया ब्लॉक की दूसरी पार्टियां 42 सीटों पर लड़ रही है. दो सीटों पर अब भी किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.

हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चुनौती देंगे. ओम बिरला राजस्थान की कोटा सीट से सांसद हैं.

पहले चरण में कहां-कहां वोटिंग?

अरुणाचल (2), असम (5), बिहार (4), छत्तीसगढ़ (1), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (5), मणिपुर (2), मेघालय (2), मिजोरम (1), नागालैंड (1), राजस्थान (12), सिक्किम (1), तमिलनाडु (39), त्रिपुरा (1), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (5), पश्चिम बंगाल (3), अंडमान-निकोबार (1), जम्मू-कश्मीर (1), लक्षद्वीप (1), पुडुचेरी (1).

30 मार्च तक नाम वापसी

पहले चरण के लिए 27 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. हालांकि, बिहार में ये तारीख 28 मार्च तक है. बिहार में 28 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है, जबकि 30 मार्च को स्क्रूटनी होगी.

बिहार में 2 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है. जबकि, बाकी राज्यों में नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च है.

18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. जबकि, उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.

कांग्रेस नेताओं का संयुक्त दौरा कार्यक्रम
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव 27 मार्च को जबलपुर, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट जिलों के प्रवास पर रहेंगे। वे अनूपपुर कांग्रेस के लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्कों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। नेतात्रय दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से अनुपपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मंडला पहुंचेंगे, जहां मंडला से कांग्रेस के अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम की नामांकन रैली में शामिल होंगे। नेतात्रय उसी दिन दोपहर 2.30 बजे मंडला से प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे बालाघाट पहुंचेंगे और वहां बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार की नामांकन रैली में शामिल होंगे। तीनों नेता शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर से बालाघाट से जबलपुर जायेंगे और शाम 5.30 बजे वहां से भोपाल के लिए कार द्वारा रवाना होंगे।  

दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया कल से
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो जाएगी। 8 अप्रैल तक चलेगी। इस चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, नर्मदापुरम, बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। दूसरे चरण की सीटो पर 4 अप्रैल तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। नाम वापसी 8 अप्रैल तक हो सकेगी। यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।