बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 1 मिनट पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 15 मिनट पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 15 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 32 मिनट पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 33 मिनट पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 1 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 2 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 2 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 2 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 2 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 3 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 3 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 3 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 4 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 4 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 4 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 4 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 5 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान
मनोरंजन

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड संग शादी रचा ली, मेहमान बनकर पहुंचे अनुराग कश्‍यप

उदयपुर

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू ने शादी कर ली है! जी हां, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्‍टरेस ने हाल ही में उदयपुर में अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग व‍िवाह रचा लिया है। यह शादी शनिवार, 23 मार्च को हुई है। इस शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्‍तों को बुलाया गया था, जिसमें अनुराग कश्‍यप और पावेल गुलाटी शामिल थे।

'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक, 'शादी उदयपुर में हुई है और इसे बेहद प्राइवेट रखा गया। शादी से पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी भी हुए, जिसकी शुरुआत 20 मार्च को ही हो गई थी। कपल अपने इस खास दिन को लेकर मीडिया में कोई बड़ी कवरेज या शोर नहीं चाहते थे, इसलिए उन्‍होंने बहुत ही निजी और खास लोगों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने का फैसला किया।

तापसी की शादी में मेहमान बने अनुराग, पावेल, कनिका

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस इवेंट में बहुत ज्यादा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को शामिल नहीं किया गया। हाल ही शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में नजर आई तापसी ने अपनी शादी में डायरेक्‍टर और दोस्‍त अनुराग कश्‍यप को बुलाया था। इसके अलावा 'थप्पड़' में उनके को-स्‍टार पावेल गुलाटी भी मेहमानों में शामिल थे। अनुराग कश्यप और तापसी बेहद करीबी दोस्‍त हैं। दोनों ने साथ में 'मनमर्जियां', 'दोबारा' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्‍में की हैं। इस शादी में कनिका ढिल्लों और उनके पति हिमांशु शर्मा भी शरीक हुए थे।

पावेल गुलाटी ने तापसी की शादी से शेयर की फोटो

पावेल गुलाटी ने शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें स्‍टैंडअप कॉमेडियन और एक्‍टर अभिलाष थपियाल भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद तापसी जल्‍द ही इंडस्‍ट्री के दोस्‍तों के लिए मुंबई में एक पार्टी देंगी। उम्मीद है कि वह शादी की रिसेप्‍शन पार्टी की तारीख का जल्‍द ही ऐलान करेंगी। तापसी की शादी की झलक शेयर करते हुए पावेल गुलाटी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, हमें नहीं पता कि हम कहां हैं!'

कनिका ढ‍िल्‍लों ने उदयपुर से शेयर की फोटो

बताया जाता है कि उदयपुर में तापसी और मैथ‍ियास ने सिख और ईसाई रीति-रिवाजों के फ्यूजन अंदाज में शादी की है। कनिका ढिल्लों ने तापसी पन्नू के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह अपने पति हिमांशु शर्मा के साथ शादी में शामिल हुईं। एक दिन पहले ही कनिका ने इंस्‍टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें वह सजी-धजी नजर आईं। उन्‍होंने इसके साथ कैप्‍शन में हैशटैग लिखा था, 'मेरे यार की शादी है।' अब समझा जा रहा है कि यह तस्‍वीर उदयपुर की ही है। तापसी और कनिका ने 'हसीन दिलरुबा', 'मनमर्जियां', 'डंकी' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में साथ काम किया है।

बीते दिनों मचा था तापसी पन्‍नू की शादी को लेकर शोर

तापसी पन्नू और बैडमिंटन ख‍िलाड़ी मैथियास बोए करीब एक दशक से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तापसी पन्नू और मैथियास बोए पहली बार 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के उद्घाटन समारोह में एक-दूसरे से मिले थे। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है। कुछ हफ्ते पहले ही खबर आई थी कि तापसी शादी करने वाली हैं। हालांकि, तब एक्‍ट्रेस ने यह कहते हुए इन खबरों को खारिज कर दिया था कि वह अपने पर्सनल मामलों में ज्‍यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी के पास 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'वो लड़की है कहां' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्‍में हैं।