बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 23 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 24 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 1 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 1 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 1 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 1 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 1 घंटे पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 2 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 2 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 3 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 3 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 3 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 3 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 3 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 4 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 5 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 5 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 5 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 5 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए
राष्ट्रीय

गुजरात यूनिवर्सिटी: विदेशी विद्यार्थियों के रहने की अलग व्यवस्था होगी

अहमदाबाद

 नमाज पढ़ने के स्थान को लेकर हुए विवाद में अफगानी विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना के बाद गुजरात यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अहम फैसला किया है। यूनिवर्सिटी के विदेशी विद्यार्थियों के लिए नॉन रेसिडेंट इंडियन (एनआरआई) हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की जाएगी।

गुजरात यूनिवर्सिटी में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (आईसीसीआर) के तहत बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थी पढ़ाई के लिए हर साल आते हैं। इन सभी विद्यार्थियों को सामान्य विद्यार्थियों के हॉस्टल में ही रहने की व्यवस्था की जाती है। हालांकि यूनिवर्सिटी ने एनआरआई हॉस्टल भी बनाया है लेकिन इसमें फायर एनओसी समेत कुछ अन्य काम बाकी होने से इसका आवंटन नहीं किया गया है।

अफगानी विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना होने के बाद विवि प्रशासन समेत राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। तुरंत ही कई उपाय किए गए। वहीं, यूनिवर्सिटी हॉस्टल में कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों की धड़ल्ले से आवाजाही रोकी जा सके। विदेशी विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर पहले भी मांग की गई है लेकिन इसकी अनदेखी की जाती रही है। घटना के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने उच्चस्तरीय बैठक कर कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इसके बाद पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आ गया है।

जानकारी के अनुसार विदेशी विद्यार्थियों के लिए तत्काल अलग व्यवस्था करने के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। एनआरआई हॉस्टल को अपडेट कर यूनिवर्सिटी को तीन दिन के अंदर सभी विदेशी विद्यार्थियों को एनआरआई हॉस्टल जी-9 देने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा गुजरात यूनिवर्सिटी में एनआरआई हॉस्टल के वॉर्डन के रूप में अशोक चावड़ा और को-आर्डिनेटर के रूप में डॉ. कपिल कुमार को चार्ज सौंपा गया है। यूनिवर्सिटी एस्टेट अधिकारी की भी बदली कर दी गई है। इन्चार्ज एस्टेट अधिकारी के रूप में गजेन्द्र पटेल को नियुक्त किया गया है। गुजरात यूनिवर्सिटी ने फॉरेन स्टूडेंट एडवाइजरी कमेटी बनाने की भी घोषणा की है।