बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 29 मिनट पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 43 मिनट पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 43 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 59 मिनट पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 1 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 1 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 2 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 2 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 2 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 3 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 4 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 4 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 4 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 4 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 4 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 4 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 4 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 4 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 5 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान
राष्ट्रीय

राजस्थान स्थित महावीर जी मंदिर में बनेगा ‘पैनोरमा’

राजस्थान स्थित महावीर जी मंदिर में बनेगा 'पैनोरमा'

 राजस्थान सरकार गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से 12 स्थानों पर पैनोरमा, स्मारक एवं संग्रहालय निर्माण करेगी

अगले हफ्ते भूटान दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

जयपुर
 राजस्थान सरकार करौली जिले के महावीर जी मंदिर में 'पैनोरमा' बनवाएगी और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में विकास कार्य करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह घोषणा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश की गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से 12 स्थानों पर पैनोरमा (किसी की व्यापक, अबाधित या संपूर्ण दृश्य वाली तस्वीर), स्मारक एवं संग्रहालय निर्माण और विकास कार्यों की घोषणा की है।

बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि राजस्थान के लोक देवी-देवताओं, योद्धा-महापुरूषों, संत-महात्माओं के व्यक्तित्व एवं जीवन से जुड़ी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है एवं इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्य कराए जाएंगे ताकि युवा पीढ़ी को इन महापुरूषों के जीवन से रू-ब-रू होने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर मिल सकेगा।

इसके तहत, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण करौली जिले के ''महावीर जी मंदिर में 'महावीर जी पैनोरमा', अजमेर में 'जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज पैनोरमा', डीडवाना-कुचामन के कालवा में भक्त शिरोमणि करमा बाई, बीकानेर के कतरियासर में जसनाथ जी, बालोतरा के बायतू में खेमा बाबा, चित्तौड़गढ़ में भामाशाह, जोधपुर में राव चन्द्रसेन, भरतपुर में गोकुला जाट और जैसलमेर में 'जैसलमेर पैनोरमा' '' का निर्माण कराएगा।

साथ ही, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास कार्य, जयपुर जिले में राजस्थान के वीर-वीरांगनाओं के योगदान के प्रदर्शन हेतु स्वातंत्र्यवीर संग्रहालय और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में गांवों के योगदान की स्मृति में 'स्वातंत्र्य गांव' स्मारक का निर्माण भी कराया जाएगा।

 

अगले हफ्ते भूटान दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की ओर से दिए गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी अगले हफ्ते भूटान का दौरा करेंगे। फिलहाल भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे भारत दौरे पर हैं।

गुरुवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक-दूसरे से मिले और दोनों ने कई मसलों पर अपनी राय एक-दूसरे से साझा की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पारस्परिक रिश्तों को प्रगाढ़ करने की दिशा में रूपरेखा तैयार की।

विदेश मंत्रालय ने इस संदर्भ में बयान जारी कर कहा, "भूटान के महामहिम राजा की ओर से प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को अगले सप्ताह भूटान आने का निमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।"

दोनों नेताओं ने बुनियादी ढांचे के विकास, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, जलविद्युत सहयोग, लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान और विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की।

इसके अलावा, उन्होंने दोनों देशों के बीच "विशेष और अनोखी" दोस्ती को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

पीएम मोदी से मिलने के बाद प्रधानमंत्री टोबगे ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा: "अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैंने भूटान को उनके दृढ़ समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और हमने भूटान के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की।"

पीएम मोदी ने कहा कि टोबगे की पहली विदेश यात्रा पर उनसे मिलकर "खुशी" हुई और उनके बीच "हमारी अनूठी और विशेष साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा" हुई।

पीएम मोदी ने भूटान के राजा और वहां के प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर अपना आभार प्रकट किया।

इस सप्ताह की शुरुआत में पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी, जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति, ऊर्जा दक्षता और खाद्य सुरक्षा उपायों में सहयोग शामिल है।