बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 37 मिनट पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 1 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 1 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 1 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 2 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 2 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 2 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 2 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 3 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 3 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 3 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 3 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 4 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 15 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 15 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 15 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 16 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 16 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार
राष्ट्रीय

पूर्व CM येदियुरप्पा पर नाबालिग बच्ची के यौन उत्पीड़न का केस, POCSO के तहत FIR

बेंगलुरु
कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (81) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके ऊपर एक 17 वर्षीय लड़की का यौन शोषण का आरोप लगा है। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने येदियुरप्पा के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो) की एक धारा के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा आईपीसी की धारा 354 (ए) के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, यौन उत्पीड़न की कथित घटना 2 फरवरी, 2024 को हुई थी, जब मां और बेटी येदियुरप्पा के पास मदद मांगने पहुंची थीं।

महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी बेटी का रेप किया था। पुलिस में सुनवाई नहीं हो रही थी। वह मदद मांगने के लिए बीएस येदियुरप्पा के पास पहुंची थीं। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि मदद के नाम पर येदियुरप्पा ने उनकी बेटी का यौन शोषण किया।

लड़की की मां ने लगाए क्या आरोप?

नाबालिग की मां ने एफआईआर में कहा गया है कि येदियुरप्पा से जब वह मदद मांगने पहुंची थीं तो वह उनकी बेटी को एक कमरे में ले गए। कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। वह 5 मिनट तक उस कमरे में रहे जहां उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित का यौन उत्पीड़न किया।

महिला का दावा

लड़की की मां का आरोप है कि जब उनकी बेटी बाहर निकली तो उसने उसके यौन उत्पीड़न की बात उन्हें बताई। महिला ने कहा कि उन्होंने येदियुरप्पा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह यह चेक कर रहे थे कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था या नहीं।

'येदियुरप्पा ने मांगी माफी'

महिला का दावा है कि बीएस येदियुरप्पा ने बाद में माफी मांगी और कहा कि इस मामले को बाहर किसी को न बताएं। सदाशिवनगर पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

येदियुरप्पा ने तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभाला। वह 2008 से 2011 तक, मई 2018 में संक्षिप्त रूप से और बाद में जुलाई 2019 से 2021 तक कर्नाटक के सीएम रहे। 2021 में, बहुत अटकलों और अनिश्चितता के बाद, येदियुरप्पा के इस्तीफे की घोषणा की गई। अपनी घोषणा के दौरान, उन्होंने स्पष्ट रूप से भावना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने सरकार में विश्वास खो दिया है।

बीएस येदियुरप्पा के बाद, भाजपा के बासवराज सोमप्पा बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया, जो जुलाई 2021 से मई 2023 तक सेवारत रहे। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में हावेरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बोम्मई को अपना उम्मीदवार नामित किया है।