बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 51 मिनट पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 52 मिनट पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 53 मिनट पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 54 मिनट पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 1 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 1 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 1 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 2 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 13 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 13 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 14 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 14 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 14 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 14 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 14 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 14 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 14 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 14 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला
राष्ट्रीय

एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी

नई दिल्ली  
एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 18 हजार पन्नों की इस रिपोर्ट में एक साथ ही देश के सारे चुनाव कराने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में विभिन्न पक्षों के सुझावों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा यह बताया गया है कि इसके क्या फायदें होंगे और क्या चुनौतियां रहेंगी। इसके तहत एक अहम सुझाव वोटरों से भी जुड़ा है कि उन्हें इलेक्टर फोटो आइडेंटिटी कार्ड यानी EPIC जारी किया जाए। इसके जरिए सभी चुनावों के लिए एक ही मतदाता सूची काम करेगी।

इसके अलावा मतदाता का एक पहचान पत्र बनेगा और उसके आधार पर ही देश के सभी चुनावों में एक साथ मतदान कर सकेगा। देश या एक ही राज्य में अलग-अलग जगह मतदाता सूची में नाम होने की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी। कमेटी की सिफारिश में कहा गया है कि पहले राउंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ ही कराए जाएं। इसके बाद दूसरे चरण में लोकसभा एवं विधानसभा के साथ ही पंचायतों और निकायों के चुनाव भी करा लिए जाएं। इसके बाद फिर सारे चुनाव हर बार एक साथ ही हो जाएं।

वन नेशन वन इलेक्शन वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'चुनाव आयोग ने बताया है कि उसे ईवीएम, वीवीपैट, पोलिंग कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों, चुनाव सामग्री की जरूरत होगी।' इसके अलावा चुनाव आयोग का कहना है कि इसके लिए केंद्रीय एवं राज्य चुनाव समितियों के बीच समन्वय भी बनाना होगा और साथ मिलकर योजना तैयार करनी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य जज ने एक देश एक चुनाव का समर्थन किया है। इन लोगों का कहना है कि देश में अलग-अलग चुनाव कराना संसाधनों की बर्बादी है। इसके चलते नीतिगत पंगुता की स्थिति बनती है। इसके अलावा देश पर बड़ा सामाजिक और आर्थिक बोझ भी होता है।  

इसके अलावा संवैधानिक जानकारों का कहना है कि इसके लिए संविधान में जो संशोधन करने होंगे, वह गैर-लोकतांत्रिक नहीं होंगे। इससे संविधान के मूल ढांचे का भी उल्लंघन नहीं होगा। यही नहीं जैसा कि भय दिखाया जा रहा है, इससे देश में शासन की राष्ट्रपति प्रणाली भी नहीं आएगी। एक सवाल यह उठाया जा रहा है कि इससे राष्ट्रीय पार्टियों को ही महत्व मिलेगा। इसका जवाब देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय मतदाता इतना विवेक रखते हैं कि वे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों में अंतर कर सकें।