बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 51 मिनट पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 52 मिनट पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 53 मिनट पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 54 मिनट पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 1 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 1 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 1 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 2 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 13 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 13 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 14 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 14 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 14 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 14 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 14 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 14 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 14 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 14 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला
राष्ट्रीय

आम चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, जाने चुनाव आयोग कब कर सकता है तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली
 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर में सियासी पारा काफी हाई हो गया है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान भी कर रही हैं। इसी बीच लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग 15 या 16 मार्च को आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

बीजेपी ने जारी की 250 उम्मीदवारों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। अभी तक भाजपा की तरफ से दो लिस्ट जारी की गई हैं। जिनमें अभी तक 250 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। बुधवार को जारी हुई बीजेपी की दूसरी लिस्ट में पार्टी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20-20 उम्मीदवार और गुजरात से 7, हरियाणा एवं तेलंगाना से 6-6 उम्मीदवार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से 2-2 और त्रिपुरा, दादर एवं नगर हवेली से 1-1 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

15 मार्च के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव

2 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद ही अब चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। हालांकि, इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह ही 7 चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पहले चरण की वोटिंग हो सकती है।

अभी चुनाव आयोग की टीम आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर है। निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे। इस बीच इलेक्शन कमीशन सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ लगातार मीटिंग कर रहा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी और बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

एआई तकनीक का हो सकता है इस्तेमाल

भारतीय चुनाव आयोग आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशयल तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। चुनाव आयोग एक विभाग भी बना रहा है, जो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिन्हित करके उन्हें हटाने का काम करेगा।

कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी हैं। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पिछले बार की तरह इस बार भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने वाले हैं।

2019 में हुए थे सात चरणों में चुनाव

बता दें कि साल पिछली बार साल 2019 में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए गए थे। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच हुए चुनाव के परिणाम 23 मई को आए थे। जिसमें बीजेपी ने 303 सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस के हाथ महज 52 सीटें लगी थी। वहीं गठबंधन की बात करें तो भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस के गठबंधन ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी।