बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 17 मिनट पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 18 मिनट पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 19 मिनट पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 1 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 2 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 13 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 13 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 13 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 13 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 13 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 13 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 13 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 14 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 14 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 14 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 15 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 15 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 15 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका
राष्ट्रीय

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर चेतावनी जारी

नई दिल्ली
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर चेतावनी जारी की है। अमेरिकी एजेंसियों का मानना है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब दोनों ही देशों के सैनिकों की उपस्थिति आज भी जारी है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कैसे चीन अपनी शक्ति दिखाने और विदेशों में अपने हितों की रक्षा करने के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान सहित कई अन्य देशों में सैन्य अड्डे स्थापित करना चाहता है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन के बीच विवादित सीमा को लेकर तनाव की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। दोनों देशों के बीच भले ही 2020 के बाद से झड़प देखने को नहीं मिली है, लेकिन वे बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को तैनात किए हुए हैं। इसके कारण दोनों देशों के बीच छिटपुट मुठभेड़ों का जोखिम बना हुआ है। इस रिपोर्ट में चीन की सैन्य विस्तार की योजना, आक्रामक चीनी साइबर अभियान और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने की चीन की कोशिशों की भी बात की कही गई है। इसमें इजरायल-हमास युद्ध और रूस-यूक्रेन युद्ध सहित अन्य संघर्षों का भी जिक्र है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश में 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनी सेला सुरंग का उद्घाटन किया। यह सुरंग तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। आपको बता दें कि मई 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा के लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ सैन्य गतिरोध शुरू होने के बाद से भारत-चीन सीमा के पास बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी आई है। दोनों देशों ने लद्दाख सेक्टर में लगभग 50,000 सैनिकों की तैनाती की है।

पाकिस्तान को लेकर भी चेतावनी
रिपोर्ट में पाकिस्तान की तरफ से किसी भी उकसावे की स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की ओर भी इशारा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान 2021 की शुरुआत में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के बाद अपने संबंधों में शांति को बनाए रखने को इच्छुक दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान दोनों ही देशों में से किसी के भी द्वारा रिश्ते को सामान्य करने की कोशिश नहीं की गई। रिपोर्ट में कहा है, “भारत विरोधी आतंकवादी समूहों का समर्थन करने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तानी उकसावों का सैन्य बल के साथ जवाब देने की भारत की बढ़ती इच्छा भी देखने को मिली है। इन दोनों ही पहलुओं पर गौर करें तो भविष्य में देनों देशों के भी सैन्य गतिरोध की संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा सकता है।''