सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 7 मिनट पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 53 मिनट पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 53 मिनट पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 1 घंटे पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 1 घंटे पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 1 घंटे पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 1 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 1 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर 1 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 2 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 2 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 2 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 3 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 3 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 3 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 3 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 3 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 4 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 4 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 4 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच
खेल

पाकिस्तान का दिवालियापन… भाला तक नहीं खरीद पा रहे अरशद नदीम

कराची

पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम इस समय काफी मुश्किलों में हैं. नदीम ने कहा है कि वह कई साल से इंटरनेशनल लेवल का नया भाला (Javelin) नहीं खरीद सके हैं. अरशद के पास एक ही भाला है, जिससे वह काफी समय से अभ्यास कर रहे थे. हालांकि वह भाला अब डैमैज हो चुका है.

नदीम ने राष्ट्रीय महासंघ से लगाई गुहार

नदीम ने जियो न्यूज से कहा, 'मैं स्थानीय स्तर पर निर्मित भाले के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण ले रहा हूं. मेरे पास जो अंतरराष्ट्रीय मानक का भाला था, वह क्षतिग्रस्त हो चुका है. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मुझे पांच से छह उच्च गुणवत्ता वाले भाले की जरूरत है. घटिया स्तर के स्थानीय भाले का इस्तेमाल करने से चोट भी लग सकती है.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैने 2015 में जब खेलना शुरू किया था, तब यह भाला लिया था. अब ऐसा मुकाम आ गया है कि भाला क्षतिग्रस्त हो गया है. मैने राष्ट्रीय महासंघ और अपने कोच से पेरिस ओलंपिक से पहले इसका कुछ करने के लिए कहा है.' नदीम ने उम्मीद जताई है कि टोयोटा कार निर्माता कंपनी से प्रायोजन करार के बाद अब उनकी दिक्कतें कम होंगी.

नदीम कहते हैं, 'ओलंपिक में पदक जीतने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के पास उचित उपकरण और अभ्यास सुविधाएं होनी चाहिए. मैं ओलंपिक से दो महीने पहले साउथ अफ्रीका जाकर अभ्यास करूंगा. ओलंपिक से पहले मैं कुछ अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेलना चाहता हूं.' इसी बीच पाकिस्तान अमैच्योर एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष अकरम साही ने सिलसिलेवार विवादों के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है.

…जब नदीम ने पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास

अरशद नदीम ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 90.18 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक हासिल किया था. यही नहीं नदीम ने पिछले साल हंगरी में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक भी जीता. इसके चलते नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले पहले पाकिस्तानी एथलीट बन गए. नदीम भारत के नीरज चोपड़ा से ठीक नीचे थे, जिन्होंने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था. उसी इवेंट के दौरान नदीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई किया.

अरशद नदीम फिटनेस समस्याओं के कारण एशियन चैम्पियनशिप, एशियन गेम्स और एशियन थ्रोइंग चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाए थे. नदीम का पर्सनल बेस्ट थ्रो 90.18 मीटर है, जिसे उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हासिल किया था. पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक प्रतियोगिता फ्रांस के सबसे बड़े आयोजन स्थल स्टेड डी फ्रांस में आयोजित की जाएगी. क्वालिफाइंग राउंड 6 अगस्त और फाइनल 8 अगस्त को होगा. अरशद टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहे थे.

दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान

पाकिस्तान की आर्थिक सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. पाकिस्तान की गाड़ी कर्ज के सहारे ही चल रही है. पाकिस्तान का कर्ज विनाशकारी स्तर पर पहुंच चुका है और अब उसका दिवालिया होना लगभग तय है. एक नई रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान को अब डिफॉल्ट होने से नहीं बचाया जा सकता. रिपोर्ट में कहा गया कि एक ही दशक में पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ कई गुना बढ़ गया है.