रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 2 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 15 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 20 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 21 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 36 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 48 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 2 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 2 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत
बस्तर

जब धुर नक्सल इलाके में कोरोना से लड़ने आदिवासी महिला को मास्क पहनाते दिखे डीएम और एसपी…

कलेक्टर और एसपी ने दूरस्थ पोटाली-बुरगुम ईलाके में सड़क-पुलिया निर्माण का लिया जायजा

बुरगुम के ग्रामीणों से रूबरू होकर निःशुल्क राशन वितरण सहित पेयजल उपलब्धता की ली जानकारी

ग्रामीणों को मास्क का वितरण कर उपयोग करने दी समझाईश

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा। 30 अप्रैल 2020।

कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव आज धुर नक्सल प्रभावित इलाके में चल रहे कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। कोरोना के इस दौर में जमीनी हकीकत को देखने और आदिवासियों को मास्क की महत्ता भी बताई… इस दौरे के बाद जनसंपर्क विभाग की तस्वीर चर्चा मे है।

दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा बुरगुम में बालिका को मास्क पहनाते हुए…

दोनो अधिकारियों ने जिले के कुआकोंडा ब्लॉक अंतर्गत दूरस्थ पोटाली-बुरगुम ईलाके में सड़क तथा पुलिया निर्माण कार्य का जायजा लिया और अरनपुर-पोटाली के मध्य निर्मित किये जा रहे पुलिया निर्माण की अद्यतन प्रगति पर सन्तोष व्यक्त किया।

वहीं बुरगुम पुजारीपारा में नवनिर्मित उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का अवलोकन किया और उक्त उचित मूल्य दुकान में जून महीने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल एवं अन्य जरूरी सामग्री सहित भारत सरकार के द्वारा निर्धन परिवारों को दी जाने वाली अतिरिक्त चावल का भी भण्डारण किये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

इस दौरान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित सीईओ जिला पंचायत श्सच्चिदानंद आलोक ने बुरगुम में ग्रामीणों से रूबरू होकर राशन कार्डधारी परिवारों को दो महीने का निःशुल्क चावल एवं नमक वितरण के बारे में पूछा। वहीं बगैर राशन कार्ड वाले जरूरतमन्द लोगों को निःशुल्क राशन की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी ली।

इसके साथ ही गांव में पेयजल व्यवस्था के बारे में पूछा और सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन प्रदाय की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि राशन कार्डधारी परिवारों को दो माह का चावल एवं नमक निःशुल्क दिया गया है। इसके साथ ही रियायती दर पर शक्कर और चना भी प्रदान किया गया है।

वहीं गांव के जरूरतमन्द लोगों को ग्राम पंचायत द्वारा निःशुल्क राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक संगठनों की मदद से राशन किट भी प्रदान किया गया है। इस मौके पर कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों को मास्क का वितरण कर उन्हें उपयोग करने की समझाईश दी।

वहीं सोशल डिस्टेंस के बारे में बताते हुए ग्रामीणों को एक-दूसरे से तीन फीट की दूरी में रहने और अपने हाथों को साबुन से समय-समय पर धोने का परामर्श दिया। इस दौरान एसडीओपी किरन्दुल देवांश राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *