सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 1 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 1 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 1 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 2 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 2 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 2 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 2 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 2 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 3 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 3 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 3 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 3 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 5 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 5 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 5 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 5 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 5 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 5 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
राष्ट्रीय

जमीन वापस मिल गई मगर खेती लायक नहीं बची, अब क्या करेंगे गांववाले : संदेशखाली से ग्राउंड रिपोर्ट

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ग्रामीणों को अब उनकी जमीनें वापस मिलने लगी हैं। इनमें ही 52 वर्षीय माया कंदार है जो इससे बहुत खुश हैं। वह तालाब के किनारे अपनी फूस की झोपड़ी के आंगन में बैठी हैं। पिछले हफ्ते ही उन्हें और उनके भाई देबब्रत कंदार को 2 साल बाद पुश्तैनी खेती की जमीन वापस मिली है। मार्च-अप्रैल 2022 के आसपास स्थानीय टीएमसी ताकतवर नेता शिबाप्रसाद हाजरा ने संदेशखाली में उनकी 8 बीघा जमीन हड़प ली थी। माया ने कहा, 'हम लोग वहां पर धान उगाते थे। इससे इतना उत्पादन हो जाता था कि हम दोनों का पेट भर सके। हम इस भूमि को छोड़ने वाले नहीं थे मगर हाजरा और उसके लोगों ने हमें धमकियां दीं। उन्होंने यहां पर मछली फार्म बना दिया, जहां वे खारे पानी की मछलियां और झींगे पालने लगे।'

संदेशखाली में माया अकेली नहीं है जिनकी जमीन पर TMC नेताओं ने कब्जा कर लिया था। 250 से अधिक ग्रामीणों ने इस तरह की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों हाजरा व उत्तम सरदार जैसे लोगों ने जमीनें हड़प लीं। संदेशखाली से इस तरह के मामले सामने आने के बाद इसी साल फरवरी में प्रदर्शन शुरू हुए। गांव की महिलाओं ने शेख और उसके लोगों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। इन लोगों ने टीएमसी लीडर पर जमीन कब्जाने के साथ ही बलात्कार के भी आरोप लगाए। इस मामले को भाजपा समेत कुछ अन्य दलों ने बहुत जोरशोर से उठाया और राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कब्जा करने को लेकर 300 से अधिक शिकायतें
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं शाहजहां शेख, हाजरा और सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से ग्रामीणों को उनकी जमीनें वापस की जा रही हैं। सीनियर अधिकारी ने बताया, 'संदेशखाली ब्लॉक II के बीडीओ ऑफिस में 18 फरवरी से कैंप लगाया गया है जहां गांव के लोगों की शिकायतों को सुना जा रहा है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर हमें 300 से अधिक शिकायतें मिली हैं। जिलाधिकारी के दफ्तर में भी लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं।' ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर दस्तावेजों की जांच की गई। जमीन मापी गई और सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर जमीनें उन्हें लौटा दी गईं। अब तक करीब 250 ग्रामीणों को उनकी जमीनें वापस मिल चुकी हैं। लौटाई गई भूमि का कुल क्षेत्रफल 500 बीघे से अधिक है।

ऊपर की मिट्टी पर जम गई नमक की परत
हालांकि, ग्रामीणों की यह खुशी लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। वैज्ञानिकों और कृषि-विशेषज्ञों ने इसे लेकर आगाह किया है। इस बात पर संशय है कि वापस की गई जमीनों पर फिर से खेती की जा सकेगी या नहीं। इसका कारण यह है कि यहां की भूमि मछली फार्मों के खारे पानी में 2-3 साल तक डूबी रहीं, जिससे ऊपरी मिट्टी को नुकसान पहुंचा है। ऊपर की मिट्टी पर नमक की परत जम गई है। ऐसे में इन जमीनों पर अगले 5-10 सालों तक फसल उगा पाना मुश्किल है। पश्चिम बंगाल में विधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति चित्तरंजन कोले ने कहा, 'सामान्य नियम यह है कि अगर कोई भूमि एक साल तक पानी में डूबी रहती है, तो उसे पुनर्जीवित होने में 2 वर्ष लगेंगे। जमीन को ठीक होने की प्रक्रिया में दोगुना समय लग जाता है।'