सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 58 मिनट पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 1 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 1 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 1 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 3 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 3 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 3 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 3 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 10 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 11 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 11 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 11 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 11 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 11 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 11 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 11 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 12 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा
राजनीति

जिन्होंने ने भगवान राम का निमंत्रण ठुकराया उन्हें जनता ठुकरा देगी – केशव प्रसाद मौर्य

सतना/रीवा.
जिन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया है, उन्हें लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ठुकरा देगी। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं ने लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय मिलना तय है। पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने सतना के टाउन हॉल और रीवा जिला कार्यालय के सामने स्थित मैदान में लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सतना से प्रत्याशी सांसद  गणेश सिंह और रीवा से  जनार्दन मिश्रा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प दिलाया।

प्रधानमंत्री जी ने 500 वर्षों बाद अयोध्या का गौरव वापस लाने का कार्य किया
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से कार्य कर रही है। 22 जनवरी को देश और दुनिया के सभी रामभक्तों की ओर से अयोध्या में भगवान  रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने की है। प्रधानमंत्री जी ने प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या का 500 वर्षों बाद गौरव वापस लाने का कार्य किया है। भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने ठुकरा दिया। जिन लोगों और दलों ने भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठ का निमंत्रण ठुकराया है, उन्हें इस लोकसभा चुनाव में जनता ठुकरा देगी। देश की जनता के साथ भाजपा के प्रयासों से ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है।

भाजपा लोकसभा में 370 से अधिक सीटे जीतने जा रही है
 मौर्य ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 हटाया। धारा 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की जनता जर्नादन बहुत खुश है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाई जा रहीं गरीब कल्याण की योजनाओं, सुशासन, विकास से देश की जनता में भाजपा के प्रति जो विश्वास पैदा हुआ है, उससे पार्टी देश में 370 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।  

भ्रष्टाचारियों को छोड़ेगे नहीं प्रधानमंत्री
उप मुख्यमंत्री  मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की देश और प्रदेश में जब भी सरकार रही, भ्रष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। कांग्रेस नेता स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि मैं दिल्ली से गरीबों और विकस कार्यों के लिए एक रूपए भेजता हूं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता है। लेकिन प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि डीबीटी योजना से भेजकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री जी किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं, जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उनसे पाई-पाई वसूली की जा रही है।

पार्टी के लिए 100 दिन का समय दें कार्यकर्ता
 मौर्य ने कहा कि भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना है।  नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को 370 से अधिक और एनडीए गठबंधन को 400 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने के लिए 100 दिन का समय पार्टी को दें और अपने-अपने बूथ, मंडल और शक्ति केन्द्र मे सक्रिय होकर पार्टी को जिताने का काम करें।

भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम
उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने रीवा जिला कार्यालय अटल कुंज के सामने मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नही करती वल्कि हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में नई उंचाई हासिल की है। मोदी सरकार ने देश में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन स्थापित किया है। देश में नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं और एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस वे बनाए गए हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है। रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। देश में नए एम्स और मेडिकल कालेज खोले गये हैं। देश में डिजिटल क्रांति भी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुई है। विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का काम भी मोदी सरकार कर रही है।  मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। सम्मेलन को सांसद जनार्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष रीवा डॉ. अजय सिंह ने भी सम्बोधित किया।

सतना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री  रामखेलावन पटेल, जिला अध्यक्ष  सतीश शर्मा, मैहर जिला अध्यक्ष  कमलेश सुहाने, विधायक  सुरेन्द्र सिंह गहरवार,  श्रीकान्त चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष  रामखेलावन कोल, प्रदेश प्रवक्ता  प्रहलाद कुशवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार सहित पार्टी पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। वहीं रीवा में मऊगंज जिला अध्यक्ष  राजेन्द्र मिश्रा, लोकसभा प्रभारी  रामलाल रौतेल, लोकसभा संयोजक  प्रबोध व्यास,  शशांक श्रीवास्तव जिला प्रभारी, विधायक  गिरीश गौतम,  नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष जिला पंचायत नीता कोल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक  पंचूलाल प्रजापति,  श्यामलाल द्विवेदी, पन्नाबाई प्रजापति मंच पर उपस्थित रही।