सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 58 मिनट पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 1 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 1 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 1 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 3 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 3 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 3 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 3 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 10 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 11 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 11 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 11 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 11 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 11 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 11 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 11 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 12 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा
राजनीति

कांग्रेस के लिए ग्वालियर-चंबल की चारों सीटों पर बसपा फिर बनेगी मुसीबत

भोपाल.
मध्य प्रदेश के जिन लोकसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की यात्रा गुजर रही है, उन क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत में बसपा रोड़ा बनी हुई हैं। राहुल गांधी की यात्रा ग्वालियर-चंबल की चार में से तीन लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। इन सीटों पर बहुजन समाज पार्टी का भी खासा प्रभाव है। खासकर मुरैना सीट पर लोकसभा के पिछले कुछ चुनाव में यह देखने को भी मिला है, जब कांग्रेस की हार में सबसे बड़ा रोड़ा बसपा ही बनी है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने शनिवार को मुरैना जिले में राजस्थान से प्रवेश किया। मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस लंबे अरसे से चुनाव नहीं जीत सकी है। इस सीट पर उसकी टक्कर भाजपा के साथ बसपा से भी होती है। वर्ष 2014 में कांग्रेस यहां से तीसरे नंबर पर पहुंच गई थी। बसपा यहां पर दूसरे नंबर पर रही थी। जबकि पिछले चुनाव में भाजपा की जीत के अंतर से ज्यादा वोट बसपा ले गई थी।

मुरैना में पिछले दो चुनावों की स्थिति
वर्ष 2019 में यहां से कांग्रेस ने रामनिवास रावत को उम्मीदवार बनाया था, जबकि भाजपा की ओर से नरेंद्र सिंह तोमर प्रत्याशी थे। यहां पर इस चुनाव में बसपा ने करतार सिंह को उतारा था। इस चुनाव में बसपा उम्मीदवार को एक लाख 29 हजार वोट मिले थे। जबकि भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर ने यह चुनाव एक लाख 13 हजार के लगभग मतों से जीता था। यानि बसपा को जितने वोट मिले उससे कम वोटों से कांग्रेस इस सीट पर हारी थी। इससे पहले वर्ष 2014 में यहां पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर आई थी। उस चुनाव में कांग्रेस ने डॉ. गोविंद सिंह को उम्मीदवार बनाया था, भाजपा की ओर से अनूप मिश्रा प्रत्याशी थे और बसपा के उम्मीदवार वृंदावन सिंह सिकरवार थे। उस चुनाव में सिकरवार दूसरे नंबर पर रहे, उन्हें दो लाख 42 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस को एक लाख 84 हजार वोट मिले थे।

इन सीटों पर भी खूब वोट ले जाती है बसपा
मुरैना के अलावा राहुल गांधी की यात्रा ग्वालियर से गुजर गई है, अब गुना संसदीय क्षेत्र में पहुंचेगी। इन दोनों सीटों पर भी पिछले दो चुनाव में बसपा का वोट बैंक अच्छा खासा रहा है। वर्ष 2019 के चुनाव में ग्वालियर से बसपा ने 44 हजार से ज्यादा वोट प्राप्त किए। वहीं गुना सीट से पिछले चुनाव में बसपा को 37 हजार 350 वोट मिले थे। इसी तरह वर्ष 2014 के चुनाव में ग्वालियर में बसपा ने 68 हजार 196 वोट और गुना में 27 हजार 412 प्राप्त किए थे।