रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 27 मिनट पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 44 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 53 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 1 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 1 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 1 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 2 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 2 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 2 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 2 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 2 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चेहरा परिवर्तन का फार्मूला अपनाने पर विचार कर रही, 29 फरवरी तक जारी होगी पहली सूची

 रायपुर
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा चेहरा परिवर्तन का फार्मूला अपनाने पर विचार कर रही है। इस फार्मूले पर काम हुआ तो प्रदेश की आधी लोकसभा सीटों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार इस चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पसंद के अनुसार प्रत्याशी तय होंगे। प्रदेश में मु़ख्यमंत्री विष्णुदेव साय संघ की पृष्ठभूमि वाले नेता हैं इसलिए इस सरकार में संघ पहले से अधिक मजबूती के साथ सत्ता-संगठन के साथ समन्वय कर रहा है। लिहाजा संघ का दबदबा लोकसभा के प्रत्याशी चुनने में भी रहेगा। सूत्रों के अनुसार कुछ सीटों पर एक ही प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग चुकी है और कुछ सीटों पर नामों के पैनल पर अंतिम विचार करना बाकी है।

शनिवार को दिल्ली में हुई लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा की बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राज्यों के प्रभारी नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की। पार्टी 29 फरवरी को पार्टी पहली सूची जारी कर सकती है। इसमें देशभर में 100 प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक कर सकती है।

इनमें छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर नाम पहले घोषित किए जाएंगे। खासकर प्रदेश की हारी हुई सीटों पर भाजपा का फोकस है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कोरबा और बस्तर की सीट हार गई थी। प्रदेश की 11 में से नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी दो सीटें कांग्रेस के खाते में आई थीं। बतादें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने चार लाेकसभा सदस्यों में अरुण साव, विजय बघेल, गोमती साय और रेणुका सिंह को विधानसभा का चुनाव लड़ाया थ। इनमें विजय बघेल को छोड़कर बाकी तीन लोकसभा सदस्यों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।

जानें इन सीटों पर दावेदारों का समीकरण
दुर्ग: पार्टी सूत्रों के अनुसार दुर्ग से लोकसभा सदस्य विजय बघेल को पार्टी दोबारा मैदान में उतार सकती है। विधानसभा चुनाव 2023 में भी पार्टी ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने मैदान में उतारा था। विजय दमदारी के साथ चुनाव लड़े, हालांकि वह चुनाव हार गए थे।

कोरबा: भाजपा पिछले चुनाव में यह सीट हार गई थी। सूत्रों के अनुसार इस पर इस सीट से पूर्व राज्यसभा सदस्य रहीं सरोज पांडेय को पार्टी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।

राजनांदगांव: इस सीट में अभी भाजपा से लोकसभा सदस्य संतोष पांडेय हैं। उनकी टिकट कटने की स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पर फिर दांव खेल सकते हैं।

बिलासपुर: बिलासपुर लोकसभा सीट अभी रिक्त है। यहां भाजपा के अरुण साव लोकसभा सदस्य रहे। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। उनकी जगह इस बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जुड़े डा. विनोद तिवारी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के डा. ओम माखीजा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि यहां शील साहू, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह के नाम चर्चा में सामने आए हैं।

जांजगीर-चांपा: इस सीट में भाजपा एक बार कमला पाटले को टिकट दे सकती है। पिछली बार उनकी टिकट काटी गई थी। वह लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। अभी इस सीट से भाजपा के लोकसभा सदस्य गुहाराम अजगले हैं।

सरगुजा: यहां पिछली बार भाजपा की रेणुका सिंह लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। इस बार रेणुका विधानसभा चुनाव 2023 में विधायक बन चुकी हैं। उनकी जगह भाजपा के नेता विजय नाथ सिंह को भाजपा मैदान में उतार सकती है, जो कि संघ के करीबी हैं। हालांकि इस सीट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक पैकरा का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा भाजपा नेता रामलखन पैकरा भी प्रबल दावेदार हैं। ये सरगुजा भाजपा के जिला मंत्री हैं। ये भी संघ के करीबी हैं। कमलभान सिंह के नाम की भी चर्चा है।

बस्तर: इस सीट से भाजपा के पूर्व लोकसभा सदस्य दिनेश कश्यप, रूप सिंह मंडावी के नाम की चर्चा है। महिलाओं में कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी के नाम की भी चर्चा है।

कांकेर: कांकेर से वर्तमान लोकसभा सदस्य मोहन मंडावी व भाजपा नेता हीरा मरकाम की दावेदारी चल रही है।

रायपुर: वर्तमान के लोकसभा सदस्य सुनील सोनी को टिकट मिल सकती है। कोई बड़ा उलटफेर हुआ तो इस सीट पर संघ के प्रांत संघचालक डा. पूर्णेंदु सक्सेना, भाजपा के महामंंत्री संजय श्रीवास्तव व भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता के नाम की चर्चा है।