रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 2 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 14 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 28 मिनट पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 29 मिनट पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 30 मिनट पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 32 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 32 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 33 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 34 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 36 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 2 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 2 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 2 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 ने पिछले साल चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर ऐसा करने वाले पहले देश की उपलब्धि हासिल कर ली

नई दिल्ली
भारत के चंद्रयान-3 ने पिछले साल चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पर उतरकर ऐसा करने वाले पहले देश की उपलब्धि हासिल कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने इस नामुमकिन काम को करके दुनिया को चौंका दिया था। हालांकि चांद पर 15 दिन काम करने के बाद चंद्रयान-3 ठंडी रातों के बाद कभी नहीं जागा। हालांकि इसरो ने भी कहा था कि इस यान को चांद की -200 डिग्री तापमान वाली सर्दी के लिए तैयार नहीं किया था। हालांकि जो चंद्रयान-3 नहीं कर पाया, जापान के चंद्रयान SLIM ने कर दिखाया। इस यान ने चांद की ठंडी रातें सफलता पूर्वक सर्वाइव कर ली हैं। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जैक्सा ने सोमवार को जानकारी दी कि उसके चंद्रमा लैंडर ने चंद्र की सर्द रातें सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं और वह अच्छी तरह से काम कर रहा है।

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जैक्सा ने नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया है। उसने X पर एक पोस्ट में कहा, "पिछली रात, SLIM को एक कमांड भेजा गया था और एक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।" बता दें कि जनवरी महीने में जापान का चंद्रयान SLIM एक अजीब लैंडिंग के बाद चांद पर स्लीप मोड में डाल दिया गया था। तब जैक्सा ने कहा था कि यान के सौर पैनल गलत दिशा में थे और वह बिजली पैदा करने में असमर्थ था।

इसके बाद सूरज की रोशनी के बीच लैंडर ने काम करना शुरू किया और एजेंसी को तस्वीरें भेजनी शुरू की लेकिन, जल्द ही चांद की सर्द रातों में उसे फिर स्लीपिंग मोड में डाल दिया गया था। जैक्सा ने उस समय कहा था कि SLIM को चंद्र रातों के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद जरूर जताई थी कि वह सर्वाइव कर लेगा। जैक्सा ने कहा कि उसने फरवरी के मध्य से फिर से SLIM को संदेश भेजकर जगाने की योजना बनाई थी, जब सूर्य फिर चांद पर उजाला करेगा। जैक्सा ने कहा कि लैंडर के साथ हुआ संचार थोड़े समय के बाद समाप्त हो गया था, ऐसा संभवत: इसलिए हुआ होगा क्योंकि चांद पर दोपहर का वक्त होगा, उस वक्त संचार उपकरणों का तापमान बहुत अधिक होता है। कहा गया है कि उपकरण का तापमान पर्याप्त रूप से ठंडा होने पर परिचालन फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि जनवरी में चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके जापान ऐसा करने वाले चार देशों के साथ शामिल हो गया है। इससे पहले चांद पर यान की सॉफ्ट लैंडिंग अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ, चीन और भारत कर चुके हैं। बता दें कि SLIM ने चांद की सर्द रातों को सर्वाइव करने के बाद सतह पर से मिशन की कोई तस्वीर अभी तक नहीं भेजी है।