रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 41 मिनट पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 56 मिनट पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 56 मिनट पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 59 मिनट पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 1 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 1 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 1 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 2 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 2 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 2 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 2 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 3 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 3 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 4 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 4 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 4 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार
राष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी बोले – विश्व वन्य जीव दिवस की थीम में डिजिटल इनोवेशन

नई दिल्ली.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि इंसान और बाघों के संघर्ष को कम करने के लिए अब प्रौद्योगिकी की मदद ली जा रही है और इस वर्ष तीन मार्च को मनाये जाने वाले ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ की थीम में डिजिटल इनोवेशन को सर्वोपरि रखा गया है। मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 110वें संस्करण में कहा कि आज सबके जीवन में टेक्नोलॉजी का महत्व बहुत बढ़ गया है। मोबाइल फोन, डिजिटल गैजेट सबकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन गए हैं और अब डिजिटल गैजेट की मदद से वन्य जीवों के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद मिल रही है। कुछ दिन बाद, तीन मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम में डिजिटल इनोवेशन को सर्वोपरि रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में वन्य-जीवों के संरक्षण के लिए टेक्नोलॉजी का खूब उपयोग हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या ढ़ाई सौ से ज्यादा हो गयी है। चंद्रपुर जिले में इंसान और बाघों के संघर्ष को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद ली जा रही है। यहाँ गांव और जंगल की सीमा पर कैमरे लगाए गए हैं। जब भी कोई बाघ गांव के करीब आता है तब एआई की मदद से स्थानीय लोगों को मोबाईल पर अलर्ट मिल जाता है। आज इस टाइगर रिजर्व के आस-पास के 13 गांवों में इस व्यवस्था से लोगों को बहुत सुविधा हो गयी है और बाघों को भी सुरक्षा मिली है।”

उन्होंने कहा कि आज युवा उद्यमी भी वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन के लिए नए-नए नवाचार कर रहे हैं। उत्तराखंड के रूड़की में एक ग्रुप ने भारतीय वन्यजीव संस्थान के सहयोग से ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जिससे केन नदी में घड़ियालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। इसी तरह बेंगलुरु की एक कंपनी ने ‘बघीरा’ और ‘गरुड़’ नाम का ऐप तैयार किया है। बघीरा ऐप से जंगल सफारी के दौरान वाहन की स्पीड और दूसरी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। देश के कई टाइगर रिजर्व में इसका उपयोग हो रहा है। एआई और आईओटी पर आधारित गरुड़ ऐप को किसी सीसीटीवी से कनेक्ट करने पर रियल टाइम अर्लट मिलने लगता है। वन्य-जीवों के संरक्षण की दिशा में इस तरह के हर प्रयास से देश की जैव विविधता और समृद्ध हो रही है।

उन्होंने कहा “भारत में तो प्रकृति के साथ तालमेल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। हम हजारों वर्षों से प्रकृति और वन्य जीवों के साथ सह-अस्तित्व की भावना से रहते आये हैं। महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व के पास खटकली गांव में रहने वाले आदिवासी परिवारों ने सरकार की मदद से अपने घर को होम स्टे में बदल दिया है। ये उनकी कमाई का बहुत बड़ा साधन बन रहा है। इसी गांव में रहने वाले कोरकू जनजाति के प्रकाश जामकर ने अपनी दो हेक्टेयर जमीन पर सात कमरों वाला होम स्टे तैयार किया है। उनके यहाँ रुकने वाले पर्यटकों के खाने-पीने का इंतजाम उनका परिवार ही करता है। अपने घर के आस-पास उन्होंने औषधीय पौधों के साथ आम और कॉफ़ी के पेड़ भी लगाए हैं। इससे पर्यटकों का आकर्षण तो बढ़ा ही है, दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के नए अवसर बने हैं।”