रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 41 मिनट पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 56 मिनट पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 56 मिनट पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 59 मिनट पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 1 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 1 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 1 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 2 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 2 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 2 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 2 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 3 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 3 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 4 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 4 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 4 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार
राष्ट्रीय

राहुल गांधी बोले – चीन निर्मित वस्तुओं की बाढ़ से लघु व कुटीर उद्योग बुरी तरह प्रभावित

अलीगढ़ (उप्र).
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतीय बाजारों में चीन निर्मित वस्तुओं की बाढ़ से स्वदेशी लघु, कुटीर उद्योग और कारीगर ''बुरी तरह से प्रभावित'' हुए हैं। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पूर्वाह्न मुरादाबाद से संभल होते हुए अलीगढ़ पहुंची जहां उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी नजर आयीं। विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता और समर्थक भी इस यात्रा में शामिल हुए।

कांग्रेस नेता ने ताला उद्योग के गढ़ अलीगढ़ में चीन निर्मित सामानों की बिक्री का मसला उठाया और स्थानीय कारीगरों के समक्ष पेश आ रही परेशानियों का जिक्र किया। कांग्रेस की राज्य इकाई ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल और प्रियंका की यात्रा का वीडियो साझा किया। इसमें कहा गया,''जननायक (राहुल गांधी) और लोक नेत्री (प्रियंका गांधी वाद्रा) के साथ एकता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देती 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'। यह जनसैलाब आने वाली पीढ़ियों को संदेश देगा कि जब कोई तानाशाह देश की अखंडता, संप्रभुता और संविधान को खत्म करने पर आमादा था तो हमने उसे इस यात्रा के माध्यम से रोकने का काम किया था।''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आपने संबोधन में कहा, ''देश में बढ़ती नफरत का कारण अन्याय है। हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसी अन्याय के खिलाफ हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है।'' उन्‍होंने सवालिया लहजे में कहा ''देश में नफरत फैल रही है, क्यों फैल रही है, इसका कारण क्या है, मैंने यह सवाल हजारों लोगों से पूछा इस बीच भीड़ से जवाब आया -वोट बैंक।''

राहुल ने कहा ''भाइयो-बहनों यह वोट बैंक नहीं है, गलतफहमी में मत रहो, हिंदुस्तान की जनता, किसानों और मजदूरों ने मुझे बताया कि राहुल जी हिंसा और नफरत का कारण अन्याय है। हिंदुस्तान के गरीबों के साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होता है।'' उन्होंने कहा,'' किसान के खिलाफ अन्याय होता है, छोटे दुकानदार के खिलाफ अन्याय होता है, युवाओं के खिलाफ अन्याय होता है, सड़कों पर माताओं बहनों के खिलाफ अन्याय होता है। हिंसा का कारण नफरत का अन्‍याय है और इसलिए हमने दूसरी भारत जोड़ो यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ दिया।''

यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि ‘अन्याय काल’ में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट बन गई है। वाद्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ''अग्निवीर योजना लाकर सेना में जाने की तैयारी कर रहे नौजवानों का सपना तोड़ दिया गया। बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां उद्योगपतियों को बेच डालीं। लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन सालों तक भर्तियां नहीं निकलतीं, निकलती हैं तो पेपर लीक हो जाता है।” प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोगों से अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि न्याय का हक मिलने तक वे लड़ाई जारी रखें।