रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 41 मिनट पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 56 मिनट पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 56 मिनट पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 59 मिनट पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 1 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 1 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 1 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 2 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 2 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 2 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 2 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 3 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 3 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 4 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 4 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 4 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार
राष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी बोले – ‘परमार्थ परमो धर्मः’ के मार्ग पर चलने वाले लोग सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण

नई दिल्ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परमार्थ परमो धर्मः’ के मार्ग पर चलने वाले, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण में लगे लोगों तथा तकनीक की मदद से बदलाव के वाहक बनने वाले लोगों को सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण ताकत करार दिया है और ऐसे लोगों को सामने लाने का आह्वान किया है।

मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मासिक कार्यक्रम मन की बात के 110वें एपिसोड में रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की सीख है-‘परमार्थ परमो धर्मः’ यानि दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी भावना पर चलते हुए हमारे देश में अनगिनत लोग नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। बिहार में भोजपुर के भीम सिंह भवेश के कार्यों की अपने क्षेत्र के एक अत्यंत गरीब एवं वंचित समुदाय मुसहर जाति के लोगों के बीच खूब चर्चा है। भीम सिंह भवेश जी ने इस समुदाय के बच्चों की शिक्षा पर अपना फोकस किया है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने मुसहर जाति के करीब आठ हज़ार बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया है। उन्होंने एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवाई है, जिससे बच्चों को पढाई-लिखाई की बेहतर सुविधा मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भीम सिंह समुदाय के सदस्यों के जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने में, उनके फॉर्म भरने में भी मदद करते हैं। इससे जरूरी संसाधनों तक गाँव के लोगों की पहुँच और बेहतर हुई है। लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए उन्होंने 100 से अधिक मेडिकल कैम्प लगवाए हैं। जब कोरोना का महासंकट सिर पर था, तब भीम सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी बहुत प्रोत्साहित किया।

मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भीम सिंह भवेश जैसे कई लोग हैं, जो समाज में ऐसे अनेक नेक कार्यों में जुटे हैं। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हम इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे, तो यह, एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में बहुत ही मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारत की सुन्दरता यहाँ की विविधता और हमारी संस्कृति के अलग-अलग रंगों में भी समाहित है। कितने ही लोग नि:स्वार्थ भाव से भारतीय संस्कृति के संरक्षण और इसे सजाने-सँवारने के प्रयासों में जुटे हैं। इनमें से बड़ी संख्या उनकी भी है, जो, भाषा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में गान्दरबल के मोहम्मद मानशाह पिछले तीन दशकों से गोजरी भाषा को संरक्षित करने के प्रयासों में जुटे रहे हैं। वे गुज्जर बकरवाल समुदाय से आते हैं जो कि एक जनजातीय समुदाय है। उन्हें बचपन में पढ़ाई के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ा था, वो रोजाना 20 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते थे। इस तरह की चुनौतियों के बीच उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की और ऐसे में ही उनका अपनी भाषा को संरक्षित करने का संकल्प दृढ़ हुआ। साहित्य के क्षेत्र में मानशाह जी के कार्यों का दायरा इतना बड़ा है कि इसे करीब 50 संस्करणों में सहेजा गया है। इनमें कविताएं और लोकगीत भी शामिल हैं। उन्होंने कई किताबों का अनुवाद गोजरी भाषा में किया है।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में तिरप के बनवंग लोसू एक शिक्षक हैं। उन्होंने वांचो भाषा के प्रसार में अपना अहम योगदान दिया है। यह भाषा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम के कुछ हिस्सों में बोली जाती है। उन्होंने एक भाषा स्कूल बनवाने का काम किया है। इसके वांचो भाषा की एक लिपि भी तैयार की है। वो आने वाली पीढ़ियों को भी वांचो भाषा सिखा रहे हैं ताकि इसे लुप्त होने से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं, जो गीतों और नृत्यों के माध्यम से अपनी संस्कृति और भाषा को संरक्षित करने में जुटे हैं। कर्नाटक के वेंकप्पा अम्बाजी सुगेतकर बागलकोट के रहने वाले सुगेतकर जी एक लोक गायक हैं। इन्होनें 1000 से अधिक गोंधली गाने गाए हैं, साथ ही, इस भाषा में, कहानियों का भी खूब प्रचार- प्रसार किया है। उन्होंने बिना फीस लिए, सैकड़ों विद्यार्थियों, को प्रशिक्षण भी दिया है। भारत में उमंग और उत्साह से भरे ऐसे लोगों की कमी नहीं, जो, हमारी संस्कृति को, निरंतर समृद्ध बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "दो दिन पहले मैं वाराणसी में था और वहां मैंने एक बहुत ही शानदार फोटो प्रदर्शनी देखी। काशी और आसपास के युवाओं ने कैमरे पर जो मोमेंट कैप्चर किए हैं, वो, अदभुत हैं। इसमें काफी फोटोग्राफ ऐसी हैं, जो मोबाइल कैमरे से खींची गई थी।" उन्होंने कहा कि आज जिसके पास मोबाइल है, वो एक कंटेंट क्रियेटर बन गया है। लोगों को अपना हुनर और प्रतिभा दिखाने में सोशल मीडिया ने भी बहुत मदद की है। भारत के युवा कंटेट क्रिएशन के क्षेत्र में कमाल कर रहे है। चाहे कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो, अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग कंटेंट शेयर करते हमारे युवा साथी मिल ही जाएंगे। पर्यटन हो, सामाजिक उद्देश्य हो, जनभागीदारी हो या फिर प्रेरक जीवन यात्रा, इनसे जुड़े तरह-तरह के कंटेंट सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

कंटेंट रचना कर रहे देश के युवाओं की आवाज आज बहुत प्रभावी बन चुकी है। उनकी प्रतिभा को सम्मान देने के लिए देश में नेशनल क्रियेटर्स अवार्ड शुरू किया गया है। इसके तहत अलग-अलग श्रेणियों में उन बदलाव के वाहकों को सम्मानित करने की तैयारी है, जो सामाजिक परिवर्तन की प्रभावी आवाज बनने के लिए टेक्नॉलॉजी का उपयोग कर रहे हैं। मोदी ने कहा, "यह कंटेंट माईगाॅव पर चल रहा है और मैं कंटेंट क्रियेटर्स को इससे जुड़ने के लिए आग्रह करूँगा। आप भी अगर ऐसे दिलचस्प कंटेंट क्रियेटर्स को जानते हैं, तो उन्हें नेशनल क्रियेटर्स के लिए जरुर नामित करें।"