रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 11 मिनट पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 1 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 1 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 1 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 1 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 1 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 1 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 1 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 2 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 2 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 2 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 2 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 2 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 2 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 2 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 3 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 3 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 3 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना
राष्ट्रीय

विदेश मंत्रालय ने रूस में रहे भारतीय युवाओं से अपील की है कि वे इस जंग से दूर रहें

नई दिल्ली
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में जबरन भारतीय युवाओं को भर्ती किए जाने के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का जवाब आया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को रूस में रहे भारतीय युवाओं से अपील की है कि वे इस जंग से दूर रहें। भारत सरकार ने कहा कि भारतीय युवा रूस में सेना की सेवाओं में शामिल नहीं हों और संघर्ष से दूर रहें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय नागरिकों के रूस की सेना में शामिल होने और संघर्ष वाले इलाके में तैनाती संबंधी रिपोर्टों के बारे में मीडिया के सवालों पर कहा, 'हम जानते हैं कि कुछ भारतीय नागरिकों ने रूसी सेना में सहायक कामों के लिए नौकरी में शामिल हुए हैं।'

उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास के अधिकारी उन्हें इन सेवाओं से शीघ्र मुक्त कराने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। जायसवाल ने कहा, 'हम सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे उचित सावधानी बरतें और इस संघर्ष से दूर रहें।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई भारतीय युवा रूस की सेना में काम कर रहे हैं। इन लोगों को युद्ध के मोर्चे पर रखा गया है और सिक्योरिटी हेल्पर्स के तौर पर उन्हें शामिल किया गया है। इस मसले को पिछले दिनों सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी उठाया था।

इसके अलावा कई भारतीय नागरिकों के रूस और यूक्रेन की सीमा पर फंसे होने की खबरें भी आ रही हैं। ये लोग मारिउपोल, खारकीव और रोस्तोव-ऑन-दोव में फंसे हुए हैं। कुछ अपुष्ट खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि कई भारतीयों की यहां फंसे रहने के दौरान मौत भी हो चुकी है। ओवैसी के अलावा कर्नाटक की सरकार ने भी पिछले दिनों भारत सरकार से अपील की थी कि वह इन युवाओं को लाने की कोशिश करे। कहा जा रहा है कि रूस में फंसे ये युवा ज्यादातर कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर राज्यों के ही रहने वाले हैं।

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे और रूस में फंसे लोगों के परिजनों का कहना है क इन लोगों को भर्ती एजेंट्स ने वहां भेजा है। खरगे ने कहा कि इन लोगों को रूसी सेना के वागनर ग्रुप में शामिल किया गया है। वागनर ग्रुप रूस की सरकार की फंडिंग से चलने वाली प्राइवेट मिलिट्री है। इसे भी यूक्रेन के मोर्चे पर तैनात किया गया है। बता दें कि नेपाल के भी करीब 200 लोग रूस की सेना में भर्ती किए गए हैं। इन लोगों को यूक्रेन से जंग में उतारा गया है। जानकारी के मुताबिक मोर्चे पर तैनात 6 नेपाली लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है।