रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 मिनट पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 59 मिनट पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 1 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 1 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 1 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 1 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 1 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 1 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 2 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 2 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 2 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 2 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 2 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 2 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 2 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 3 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 3 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना
राष्ट्रीय

तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के खिलाफ शिकायतों के बाद संदेशखाली में गुस्सा उबाल पर

कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के खिलाफ शिकायतों के बाद संदेशखाली में गुस्सा उबाल पर है। इसी बीच खबर है कि पास ही मौजूद धमखाली के पास झुपखाली में शेख के बड़े भाई सिराजुद्दीन के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटने लगा है। इलाके में उसकी झोपड़ी में भी आग लगाई गई है। महिलाएं आरोप लगा रही हैं कि सिराजुद्दीन ने 'बीघा-बीघा' कर उनकी जमीन हड़प ली हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि शेख के करीबी अख्तर और उसके साथियों को गलत काम करते देखा है। इसी का वह विरोध कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों का दावा है कि अख्तर ने ही ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला किया था। खास बात है कि इस घटना के बाद से ही शेख फरार है। चैनल से बातचीत में ग्रामीण बताते हैं कि संदेशखाली के कई हिस्सों में शेख के लोग हैं। जैसे हाजरा और उत्तम सरदार संदेशखाली में हैं। वैसे ही झुपखाली में सिराजुद्दीन है।

कौन है सिराजुद्दीन
रिपोर्ट में झुपखाली की स्थानीय जनता के हवाले से बताया गया है कि सिराजुद्दीन का यहां 'साम्राज्य' था। यहां की महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि सिराजुद्दीन के करीबी जबरन उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे। रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, 'उन लोगों ने बीघा-बीघा कर पूरी जमीन ले ली। हमें कोई रुपये दिए बगैर ये उनकी हो जाती थीं। अगर हम कुछ भी कहते थे, तो वे हमारे पतियों पर हमला करते थे। सिराजुद्दीन और उसके लोग अब अलग-अलग गांव पहुंच रहे हैं। हम उन्हें नहीं चाहते।'

रिपोर्ट के अनुसार, एक दुकानदार DIG के सामने रोने लगा। उसने कहा, 'हमें शाहजहां के लोगों से बचा लें। सिराज और उसके लोग हमें परेशान करते हैं। वे हमें मार देंगे। आप कृपया कुछ करें।' एक अन्य व्यक्ति ने कहा, 'उन लोगों ने तीन बार दुकान में आग लगाने की कोशिश की, क्योंकि जमीन देने से इनकार कर दिया था। उन लोगों ने पीटा भी।' 5 जनवरी को ईडी के अधिकारी दबिश देने के लिए शेख के ठिकानों पर पहुंचे थे। उस दौरान अधिकारियों पर टीएमसी नेता के समर्थकों ने हमला कर दिया था। अधिकारियों के चोटिल होने की भी खबरें आई थीं। तब से ही शेख फरार था।