रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 मिनट पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 59 मिनट पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 1 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 1 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 1 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 1 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 1 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 1 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 2 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 2 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 2 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 2 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 2 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 2 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 2 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 3 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 3 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता सब्यसाची घोष को गिरफ्तार किया, सेक्स रैकेट चलाने का आरोप था आरोप

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता सब्यसाची घोष को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर हावड़ा में वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने का आरोप लगा है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई, जब संदेशखाली मामले को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर बीजेपी लगातार हमलावर है। मालूम हो कि कई महिलाओं ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अब बीजेपी पर हमला बोलते हुए TMC दावा कर रही है कि भगवा दल नेता की ओर से वेश्यावृत्ति रैकेट चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी का कहना है कि बंगाल पुलिस ने इस प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो हावड़ा में सब्यसाची घोष के होटल में चलाया जा रहा था। राज्य में सत्ताधारी दल ने भाजपा पर महिलाओं को नहीं बल्कि दलालों को बचाने का आरोप लगाया। TMC के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसे लेकर पोस्ट में कहा गया, 'बंगाल बीजेपी नेता सब्यसाची घोष को हावड़ा के सांकराइल में अपने होटल में नाबालिग लड़कियों का वेश्यावृत्ति रैकेट चलाते पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 6 पीड़ितों को मौके से बचाया है। यही बीजेपी है। वे बेटियों की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा कर रहे हैं!'

संदेशखाली को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी
दूसरी ओर, संदेशखाली मामले को लेकर बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमलावर है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा, 'पश्चिम बंगाल इस समय प्रताड़ित दुखी और अत्याचार से पूरी तरह से टूटी हुई महिलाओं के करुण स्वरों द्वारा छलनी हो रही है। दुख की बात है कि वहां की सरकार इस विषय पर अत्यंत असंवेदनशील और अमानवीय रवैया अपना रही है। आज भी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष को वहां जाने से रोका गया। कल हमारे प्रदेश अध्यक्ष को बल पूर्वक वहां जाने से रोका गया और अब सरकार ने वहां धारा 144 लागू कर दी है। वहां की SIT महिलाओं को न्याय दिलाने की जगह उन पर दवाब डालने का प्रयास कर रही है ताकि वे इस विषय को आगे ना बढ़ाए।'

दरअसल, सांसद लॉकेट चटर्जी और विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व वाली भाजपा टीम को पुलिस ने संदेशखाली जाने से रोक दिया। इसे लेकर निषेधाज्ञा का हवाला दिया गया। इस पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, 'वे (लॉकेट चटर्जी) अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं जाती हैं और फोटोशूट करने के लिए संदेशखाली चली गईं। दिल्ली से उन्हें निर्देश आया कि प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल आ रहे हैं, तो तब तक संदेशखाली मुद्दे को जीवित रखना है। पश्चिम बंगाल में भाजपा कमजोर है इसलिए आयोग को यहां भेज रहे हैं।"