रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 25 मिनट पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 28 मिनट पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 31 मिनट पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 34 मिनट पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 1 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 1 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 1 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 1 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 2 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 2 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 10 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 11 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज
राष्ट्रीय

चंडीगढ़-मनाली NH 6 मील के पास अगले एक हफ्ते तक रोजाना 4 घंटे यातायात के लिए बंद रहेगा

मंडी
मंडी से पंडोह के बीच बीती बरसात के दौरान 6 मील के पास हुए लैंडस्लाइड के कारण गिरे मलबे को पूरी तरह से हटाने के लिए प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस ने कार्य योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। परेशानी का सबब बन चुके इस मलबे को हटाने के लिए अब रोजाना 4 घंटे सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर को 2 से 4 बजे तक चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। यह प्रक्रिया अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी ताकि शिवरात्रि महोत्सव से पहले-पहले इस स्थान को सुरक्षित यातायात के लिए बहाल किया जा सके।

छोटे वाहनों के लिए ये होगा आने-जाने का रूट
इस दौरान कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वालों के लिए मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग और कुल्लू-मनाली से वापस आने वालों के लिए पंडोह से गोहर-चैलचौक होते हुए डडौर जाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। हालांकि यह विकल्प सिर्फ छोटे वाहनों के लिए ही होगा जबकि बड़े वाहनों को हाईवे पर ही रुककर इंतजार करना पड़ेगा। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि 6 मील के पास गिरे हुए मलबे को पूरी तरह से हटाने के लिए यह निर्णय लिया गया है और इस पर आज से ही कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

अब तक 3 जानें ले चुका है 6 मील का मलबा
6 मील के पास बीती बरसात को हुए भारी भूस्खलन के कारण गिर रहा मलबा अब तक 3 लोगों की जानें ले चुका है। इसमें सुंदरनगर के मां-बेटे सहित घ्राण का 25 वर्षीय मशीन ऑप्रेटर भी शामिल है। मशीन ऑप्रेटर की पिछले ही दिन मलबे की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हुई है। यहां पर पहाड़ी से जो मलबा गिरा है वो कुछ इस तरह से रुका है कि बार-बार हाईवे पर आकर गिर रहा है। इसलिए अब इसे पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया गया है। यहां पर फोरलेन के कार्य को भी रोक दिया गया है क्योंकि अब यहां पर टनल निर्माण की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।