Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Politics

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक महिला पर अचानक भड़क गए, ‘बाहर करो इसको, पागल हो गई है’

नई दिल्ली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक महिला पर अचानक भड़क गए। महिला पर नाराज हो रहे दिग्विजय सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर हैं। जब वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे तब उस दौरान पार्टी की महिला कार्यकर्ता पर वो नाराज होते नजर आए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की यह महिला कार्यकर्ता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के लिए पहुंची थी लेकिन इस महिला कार्यकर्ता को सुरक्षा गार्डों ने रोक लिया और  इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने अपने सुरक्षा गार्ड से कहा, 'बाहर निकालो इस पागल को, यह औरत पागल हो चुकी है।'

बता दें कि इस महिला कार्यकर्ता का नाम डॉक्टर लीना शर्मा है। महिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'कुछ लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिग्विजय सिंह से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं उनसे मुलाकात करने आई थी, उन्होंने जाने के लिए कहा तो फिर बाद में मुलाकात कर लूंगी।'

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर  जिले की सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा की और आगामी समय में राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर अंचल के सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है। वो मुरैना जाएंगे और वहां भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।