रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 2 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 3 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 3 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 3 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 3 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 3 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 4 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 4 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 4 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 4 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 4 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 4 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 4 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 5 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 5 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 5 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 5 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 5 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राष्ट्रीय

शिबू हाजरा गिरफ्तार, यौन शोषण के आरोपों पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, TMC प्रतिनिधिमंडल करेगा संदेशखाली का दौरा

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली करीब एक महीने से चर्चा में है। टीएमसी नेता शाहजहां शेख, शिबू हाजरा समेत अन्य नेताओं के खिलाफ कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोपों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। अब बंगाल पुलिस ने शिबू हाजरा को गिरफ्तार किया है। इस बीच टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को संदेशखाली का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में ममता सरकार के तीन मंत्री भी शामिल होंगे।

संदेशखाली मामले में शिबू हाजरा की गिफ्तारी बड़ी बात है। शिबू हाजरा को संदेशखाली मामले के मास्टरमाइंड शाहजहां शेख का करीबी माना जाता है। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उतरी महिलाओं को जब शिबू हाजरा और उनके समर्थकों ने धमकाया था तो महिलाओं ने उसके अवैध पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। संदेशखाली मामले में दर्ज एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म की धारा जोड़े जाने के बाद शिबू हाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिबू हाजरा को नजात से गिरफ्तार किया है। शिबू हाजरा के ऊपर यौन उत्पीड़न के साथ धमकाने और जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं। शिबू हाजरा पर आरोप है कि उसने अवैध पोल्ट्री फार्म सरकारी जमीन के अलावा ग्रामीण लोगों की जमीन पर बना रखे थे।

ED के साथ हुई थी मारपीट
बता दें कि 5 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारा था। इलाके में शाहजहां के लोगों ने न केवल ईडी अधिकारियों को उसके घर में जाने से रोका, बल्कि शहर से लगभग 74 किमी दूर उनके साथ मारपीट भी की। शाहजहां जिला परिषद का सदस्य भी हैं। ईडी की कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं खुलकर सामने आईं और आरोप लगाया कि शाहजहां और उसके लोगों ने मछली पालन के लिए उनकी जमीन जबरन हड़प ली, कई सालों तक उन्हें प्रताड़ित किया और यौन उत्पीड़न किया। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा था, “पार्टी (टीएमसी) के लोग हर घर का सर्वे करते हैं और अगर कोई खूबसूरत महिला या लड़की होगी, तो वे उन्हें पार्टी कार्यालय में ले जाएंगे। वे संतुष्ट होने तक उस महिला को रात-रात भर वहीं रखेंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहजहां के करीबी सहयोगी और अन्य टीएमसी नेता उत्तम सरदार और शिबाप्रसाद हाजरा इसमें शामिल हैं।