शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 1 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 2 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 2 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 2 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 2 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 2 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 3 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 3 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 3 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 3 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 4 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 4 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 4 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 4 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 4 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 4 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 4 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 4 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राष्ट्रीय

भाजपा से गठबंधन को बेकरार उमर अब्दुल्ला की पार्टी, नहीं मिली तवज्जो; पूर्व सलाहकार का दावा

नई दिल्ली.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पूर्व सलाहकार देवेंद्र सिंह राणा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस भी भाजपा के साथ गठबंधन के लिए बेकरार थी। 2014 के बाद से वह जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने का प्रस्ताव कई बार रख चुकी है। हालांकि भाजपा ने ही इस ऑफर को तवज्जो नहीं दी। बता दें कि हाल ही में फारूक अब्दुल्ला की पार्टी ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। अब्दुल्ला ने प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है।

हालांकि उमर अब्दुल्ला बार-बार कह रहे हैं कि वह इंडिया गठबंधन के साथ हैं और वह केवल भाजपा को हराना चाहते हैं।
देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास किया था। उमर अब्दुल्ला औऱ राणा दोनों इसके लिए दिल्ली भी गए थे लेकिन भाजपा ने ही प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन करके सरकार बना ली। बता दें कि राणआ 2021 में ही नेशनल कॉन्फ्रेंस को छोड़ चुके हैं और अब भाजपा में हैं। उमर अब्दुल्ला जब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे उस वक्त 2009 से 2014 तक राणा उनके राजनीतिक सलाहकार थे। राणा के इस दावे को नेशनल कॉन्फ्रेंस ने खारिज किया है। एनसी के प्रवक्ता इमरान डार ने कहा, अब राणा के इस तरह के दावों को कोई मतलब नहीं रह जाता है। राणा ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ रहे मुफ्ती मोहम्मद के निधन के बाद 2017 में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भाजपा के सामने फिर से प्रस्ताव रखा। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली गया लेकिन भाजपा ने फिर इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, यह सब पर्दे के पीछे हो रहा था। लेकिन पार्टियों ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए पहले जो कुछ किया वह आज भी सामने आ रहा है। वहीं 20 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर राणा ने कहा, पीएम मोदी देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है और वह जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत काम कर रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों फारूक अब्दुल्ला ने भी कहा था कि देश बचाने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगे। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री या गृह मंत्री मुलाकात के लिए बुलाते हैं तो कौन उनसे बात नहीं करना चाहेगा। अब्दुल्ला ने ऐलान कर दिया था कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव वह किसी भी पार्टी के साथ मिलकर नहीं लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई इसीलिए अकेले लड़ने का फैसला किया गया है।