शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 14 मिनट पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 19 मिनट पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 45 मिनट पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 47 मिनट पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 1 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 1 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 1 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 1 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 2 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 2 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 2 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 2 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 2 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 2 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 2 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 3 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 3 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 3 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा
राष्ट्रीय

370 का लक्ष्य भाजपा के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि होगी

नई दिल्ली
 बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संदेश दे दिया कि बीजेपी के लिए इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य सिर्फ आंकड़ा नहीं है बल्कि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि होगी। दरअसल भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में कहा था कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे। यह नारा जम्मू-कश्मीर में दिया गया था। बीजेपी अब 370 सीटों के टारगेट के जरिए यह संदेश भी दे रही है कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाया।

370 सीट आंकड़ा नहीं श्रद्धांजलि

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी 370 और एनडीए 400 पार में 370 सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है। बीजेपी कार्यकर्ता 370 सीटें जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो बलिदान दिया था, उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। तावड़ें ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसके लिए उम्मीदवार भी घोषित किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा कि बीजेपी का उम्मीदवार है कमल का फूल। उन्होंने कहा कि चयन चलता रहेगा लेकिन कमल के फूल को जिताने के लिए हर कार्यकर्ता काम पर लगें। केंद्र सरकार की और बीजेपी की राज्य सरकारों की योजना के लाभार्थियों से कार्यकर्ता मिलेंगे और यह अभियान 25 फरवरी से देश भर में शुरू होगा। मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले 100 दिन सीधे बूथ पर काम करें, पिछले बार के मुकाबले हर बूथ पर 370 वोट ज्यादा मिले इसके लिए काम करेँ।

2014 से पहले और अब के भारत में फर्क

मोदी ने यह भी कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर को 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद के भारत में फर्क बताएं और उन्हें बताए कि कैसे भारत का गौरव बढ़ा है। पीएम ने कहा कि महिला वोटर हमारे लिए सिर्फ वोटर नहीं है। जिस तरह का काम पिछले 10 साल में हमारी सरकार ने किया है, वह देखते हुए माता बहनों का आशीर्वाद हमें इस चुनाव में प्राप्त करना है , इसके लिए ज्यादा सक्रिय रहें।

पीएम पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं

तावड़े ने कहा कि पिछले 10 साल का केंद्र सरकार का कामकाज और खुद पीएम मोदी को संवैधानिक पद पर आए 23 साल हुए, लेकिन उन पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। भ्रष्टाचार मुक्त, आरोप मुक्त, विकास पर आधारित जो सफलता पाई है वह हम सभी मतदाताओं तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा कि विपक्ष इस चुनाव में तूतू मैंमैं की राजनीतिक ज्यादा करेगा, भावनात्मक मुद्दों को ज्यादा उछालेगा लेकिन हमने जो गरीब कल्याण के लिए काम किया है वही हमारा कैंपेन होगा। मतदाता तक हम गरीब कल्याण, विकास , देश के गौरव के आधार पर पहुंचेंगे।

161 सीटों पर है खास फोकस

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि 10 साल की विकास यात्रा अभूतपूर्व यात्रा रही। उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रवास योजना में 161 लोकसभा में 430 प्रवास केंद्रीय मंत्रियों के हुए। यानी एक लोकसभा में तीन प्रवास हुए। ये 161 सीटें वे हैं जो पिछले चुनाव में बीजेपी ने हारी थी। नड्डा ने भरोसा जताया कि इसमें ज्यादातर सीटें जीतने में हम कामयाब होंगे। आने वाले 100 दिन बीजेपी का कार्यकर्ता सीधे बूथ पर टारगेट करेगा और विकास की बातें हर वोटर तक ले जाने में सफल रहेगा।