शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 4 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 5 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 6 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 6 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 6 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 6 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 6 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 6 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 6 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 6 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 6 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 7 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 7 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 7 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 7 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 8 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 8 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 8 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 8 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
मनोरंजन

त्रिप्ति डिमरी ने आईएमडीबी की वेलेंटाइन वीक की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया

त्रिप्ति डिमरी ने आईएमडीबी की वेलेंटाइन वीक की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया

शोटाइम, फिल्म इंडस्ट्री की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा : इमरान हाशमी

एक रजाई तीन लुगाई 2 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी ने आईएमडीबी की वेलेंटाइन वीक की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। वैलेंटाइन सप्ताह को चिह्नित करते हुए, आईएमडीबी ने दुनिया भर में 200 मिलियन से अधिक मासिक विजिटर्स में से निर्धारित सप्ताह की 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट का अनावरण किया। इस सप्ताह सूची में शीर्ष त्रिप्ति डिमरी हैं, जिन्हें एक्शन ड्रामा 'एनिमल' में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है।फिल्म में ज़ोया की भूमिका निभाते हुए, त्रिप्ति डिमरी ने ग्रे शेड वाले किरदार को चित्रित करके अपनी वर्सटाइल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिल्म में त्रिप्ति ने अपनी दमदार स्क्रीन उपस्थिति, संवाद अदायगी और शानदार लुक से दिल जीत लिया, जिससे वह आईएमडीबी सूची में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं। त्रिप्ति डिमरी के बाद शाहिद कपूर सातवें नंबर और भूमि पेडनेकर 23वें नंबर पर हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत हो गई है।

शोटाइम, फिल्म इंडस्ट्री की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा : इमरान हाशमी

मुंबई,
 बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि उनकी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम फिल्म इंडस्ट्री की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है। हाल ही में शो टाइम का ट्रेलर रिलीज किया गया है।इसमें सिनेमा जगत के पर्दे के पीछे के दिलचस्प राज से पर्दा उठता हुआ नजर आ रहा है। करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी शो टाइम बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प किस्सों को लेकर बनायी गयी है।

इमरान हाशमी ने शो टाइम में फिल्म निर्माता रघु खन्ना का किरदार निभाया है, जो कर्मशियल सिनेमा बनाता है। उन्होंने बताया, शो टाइम दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें संदेश भी देगा। फिल्म इंडस्ट्री में सुने-सुनाये किस्सों के बारे में लोग जानते है। इंडस्ट्री के बारे में लोगों को बहुत कम पता है।शो टाइम लोगों को फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया से रूबरू करायेगा। शो टाइम की कहानी दिलचस्प है। शोटाइम, बॉलीवुड की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा।

फिल्म इंडस्ट्री में मुझे दो दशक हो गये हैं। मैने इंडस्ट्री के अच्छे और बुरे दोनों पक्ष देखे हैं। जब मुझे शो टाइम के लिय अप्रोच किया गया तो मैंने तुरंत हां कर दी। डिज़्नी+हॉटस्टार और धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। हमने दर्शकों को हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक देखा है कि बॉलीवुड के बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है और मैं बस इतना कहना चाहता हूं, हमने आप सभी को सुना है। बॉलीवुड की कहानियों में गहराई से उतरने के लिए तैयार हो जाइए।

शो टाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह ,श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है।धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

एक रजाई तीन लुगाई 2 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई
भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म एक रजाई तीन लुगाई 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

एक रजाई तीन लुगाई 2 का ट्रेलर इंटर10 रंगीला पर जारी कर दिया गया है।फिल्म के ट्रेलर को लेकर यश कुमार ने कहा कि फिल्म बेहद मजेदार बनी है जिसकी एक झलक आपको ट्रेलर से देखने को मिल जाएगी। आप इस फिल्म को अपने घर वालों के साथ बखूबी देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रजेंटेशन और कथानक के दोनों ही नए तरीके से की गई है और सभी कलाकारों ने भी इसे खूब जिया है।

 इसके बाद हम एक बेहतरीन फिल्म लेकर आपके सामने हैं। गाने, डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग आपको बेहद एंटरटेन करने वाले हैं। मुझे लगता है कि हमारी यह फिल्म इस वर्ष की भोजपुरी की सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म होने वाली है । उसके लिए आप सबों के योगदान की भी जरूरत है। आप सभी हमारे इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देखें और खूब प्यार एवं आशीर्वाद दें।

यश कुमार ने फिल्म के बारे में बताया कि इसकी शूटिंग लखनऊ के खूबसूरत लोकेशन पर की गई है। रामा प्रसाद प्रोडक्शन एवं चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा लि के बैनर से बनी फिल्म एक रजाई तीन लुगाई 2 में यश कुमार, रक्षा गुप्ता, संजना पांडेय,शालू सिंह,सुबोध सेठ,बालेश्वर सिंह,महेश आचार्या और रोहित सिंह मटरू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता हैं। निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं।