शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 4 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 5 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 6 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 6 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 6 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 6 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 6 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 6 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 6 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 6 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 7 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 7 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 7 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 7 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 7 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 8 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 8 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 8 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 8 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
मनोरंजन

क्राइम सीरीज पोचर का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

क्राइम सीरीज पोचर का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर
अजय देवगन की शैतान का पहला गाना खुशियां बटोर लो हुआ रिलीज, फैमिली संग खूबसूरत पल एंजॉय करते दिखें एक्टर

मिनी ड्रेस पहन इतराईं हिना खान, स्टाइलिश अदाओं से किया फैंस को मदहोश

मुंबई
पिछले दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक टीजर रिलीज किया था जिसमें वो हैरान परेशान नजर आ रही थीं. वीडियो में आलिया कहती हैं कि जानवर को मारो या इंसान को मारो मर्डर तो मर्डर ही होता है. उस फिल्म का नाम पोचर है जिसका ट्रेलर आज यानी 15 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में एक आलिया भट्ट भी हैं, अब वो पूरी फिल्म में हैं या सिर्फ कैमियो है ये समय बताएगा फिलहाल आप इस फिल्म का ट्रेलर देख लें.एमी पुरस्कार विनर निर्माता रिची मेहता की फिल्म पोचर का ट्रेलर आ गया है. ये एक वेब सीरीज है जिसमें हांथी दांत के सबसे बड़े गिरोह को दिखाया गया है.

पोचर को रिची मेहता और क्यूस एंटरटेनमेंट मिलकर बनाए हैं और फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है.आलिया भट्ट ने फिल्म पोचर का ट्रेलर प्राइम वीडियो इंडिया के साथ शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा गया, भारत के सबसे बड़े क्राइम रैकेट की सबसे बड़ी कहानी.

पोचर प्राइम पर, एक नई, ओरिजनल क्राइम सीरीज 23 फरवरी से स्ट्रीम करेगी.सच्ची घटनाओं पर आधारित पोचर के इस ट्रेलर में आप देख पाएंगे जो लोग जानवरों के बेजुबान होने का किस तरह से फायदा उठाते हैं. ये एक क्राइम पर आधारित सीरीज है जिसमें भारत में हाथी दांत से जो लोग स्मगलिंग करते हैं ये सब भी दिखाया गया है. फिल्म का निर्माण और निर्देशन रिची मेहता की कर रहे हैं, वहीं इस सीरीज में निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू औ दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे भी हैं.

ये सीरीज हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी स्ट्रीम होगी.जानकारी के लिए बता दें, इटरनल सनशाइन होम प्रोडक्शन की मालिक आलिया भट्ट भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. आलिया इसमें बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी हैं. साथ ही फिल्म के कुछ सीन में भी आलिया नजर आएंगी. फिल्म पोचर की झलक आलिया भट्ट ने दिखाई थी जिसमें वो भी नजर आई थीं. इसके अलावा आलिया भट्ट के होम प्रोडक्शन में डार्लिंग भी बनाई गई थी. आलिया बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री के साथ-साथ अब प्रोड्यूसर भी हैं.

अजय देवगन की शैतान का पहला गाना खुशियां बटोर लो हुआ रिलीज, फैमिली संग खूबसूरत पल एंजॉय करते दिखें एक्टर

मुंबई
 बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इस साल की अपनी पहली फिल्म शैतान को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना खुशियां बटोर लो रिलीज किया है. इस सॉन्ग को अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है, जहां वह अपनी हैप्पी फैमिली के संग क्ववालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं इस गाने को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा कि जब आप अपने परिवार के साथ होते हो, तो हर पल कीमती और खूबसूरत होता है… बता दें कि इस खूबसूरत गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है. तो वहीं इसके बोल कुमार ने लिखे हैं और अमित त्रिवेदी ने इसका म्यूजिक दिया है. अजय देवगन के अलावा फिल्म में आर. माधवन और ज्योतिका अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. विकास बहल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें आर माधवन एक खतरनाक विलेन के किरदार में लोगों को डराते हुए नजर आने वाले हैं.वहीं जबसे फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाली टीजर सामने आया है, फैंस अजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था कि वो पूछेगा तुमसे…एक खेल है, खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना! बता दें कि ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल अभिनेता अपनी कई सारी फिल्मों के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. शैतान के बाद अजय स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान में भी नजर आने वाले हैं, जो 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा सुपरस्टार सिंघम अगेन, औरों में कहां दम था, रेड 2, साढ़े साती जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

मिनी ड्रेस पहन इतराईं हिना खान, स्टाइलिश अदाओं से किया फैंस को मदहोश

मुंबई
 हिना खान ने पिछले काफी समय से अपने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, वह अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स के कारण हर दिन चर्चा में जरूर बनी रहती हैं. आज फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहने लगे हैं. आज हिना के चाहने वाले उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहने लगे हैं. एक्ट्रेस भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में हर दिन उनके लुक्स वायरल होते रहते हैं.

अब फिर से हिना ने अपना क्यूट अंदाज दिखाया है.हिना ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना नया लुक शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस रेड शेड की फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं.हिना ने अपने इस लुक को सटल बेस, न्यूड रेड लिप्स और स्मोकी आई मेकअप से कंप्लीट किया है. वहीं, एक्ट्रेस ने हाई बालों को हाफ बांधकर हेयर स्टाइल बनाया है. एक्सेसरीज के लिए हिना ने कानों में गोल्ड ईयररिंग्स कैरी किए हैं.

हिना इस लुक में भी बहुत स्टाइलिश और ग्लैमरस दिख रही हैं. उन्होंने कैमरे के सामने अपनी अदाएं दिखाते हुए एक से एक किलर पोज दिए हैं. अब हिना के चाहने वाले उनकी इन अदाओं के भी दीवाने हो गए हैं. कुछ ही देर में हिना की फोटोज पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं, जो तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं, हिना के फैंस ने उनके इस लुक के लिए उन पर प्यार लुटाते हुए कई कमेंट्स भी किए हैं.दूसरी ओर हिना के वर्क प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हिना को पिछले साल रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो बरसात आ गई में देखा गया था.