TikTok वीडियो रिकार्ड करते हुआ हादसा… बीजापुर में डूबने से युवती की मौत…

इम्पेक्ट न्यूज. बीजापुर।

बीजापुर जिले के जैतालूर में TikTok वीडियो बनाने के दौरान एक युवती की डूबने से मौत हो गई।अवैध उत्खनन से निर्मित तालाब यह घटना हुई।

इस हादसे में TikTok वीडियो बनाने के दौरान खदान में डूब रही सहेली को बचाने के चक्कर में दूसरे सहेली की जान चली गई। साधना वर्षीय बीएससी की छात्रा है जो अपनी सहेली चाँदनी के साथ जैतालुर गई थी।

यह बीजापुर से करीब दो किलोमीटर दूर है। मृतका साधना कुमारी और चांदनी भिंडे जैतालुर स्थित की-स्टोन कंपनी की गिट्टी खुदाई के बाद बने तालाब के पास जाकर TikTok वीडियो बना रहीं थीं।

इसी दौरान चांदनी भिंडे पानी में उतरकर साधना से TikTok वीडियो रिकार्ड करवा रही थी तभी अचानक वह डूबने लगी। उसे बचाने के लिए साधना कुमारी पानी में उतर गई। उसने चांदनी को तो बचा लिया, लेकिन खुद पानी में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

जबकि चांदनी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिट्टी निकालने की वजह से गहरा तालाबनुमा गड्ढा बन गया है। अब यही गड्ढा आज मौत का कारण बन गया।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!