शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 3 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 49 मिनट पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 51 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 52 मिनट पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 53 मिनट पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 54 मिनट पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 59 मिनट पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 1 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 1 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 1 घंटे पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 1 घंटे पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर 1 घंटे पहले सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव 1 घंटे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 2 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 2 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 2 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 2 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 3 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां
राष्ट्रीय

हिंदू महिलाओं से रेप और जमीन कब्जा, CBI करे जांच; SC में संदेशखाली केस

 संदेशखाली

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के यौन उत्पीड़न एवं उनकी जमीन कब्जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में आरोप है कि टीएमसी के नेता शाहजहां शेख और उसके गुंडे महिलाओं से रेप करते थे। इसके अलावा गांव के कई परिवारों की जमीन भी कब्जा लिया गया था। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ 5 जनवरी की उस घटना के बाद हुआ था, जब ईडी ने शाहजहां शेख के घर पर रेड मारी थी। तब शाहजहां शेख के समर्थकों और गुंडों ने ईडी की टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में कई अफसर जख्मी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था। अब संदेशखाली में टीएमसी नेता पर लगे आरोपों की जांच के लिए भाजपा भी टीम भेज रही है।

सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्त अलख आलोक श्रीवास्तव ने जनहित याचिका दाखिल की है। उन्होंने मांग की है कि SC इस मामले की सीबीआई या फिर एसआईटी से जांच का आदेश दे। यही नहीं उन्होंने मांग की है कि इस मामले में ढिलाई दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख पर राशन वितरण घोटाले में शामिल का आरोप है। उसके खिलाफ रेड के लिए ईडी अधिकारी 5 जनवरी को पहुंचे थे। लेकिन उसका प्रभाव और दबंगई ऐसी थी कि अफसरों पर उसके गुंडों ने हमला बोल दिया।

शाहजहां शेख पर उसके बाद केंद्रीय बल सख्त हुए और ममता बनर्जी सरकार भी बैकफुट पर नजर आई। शाहजहां शेख पर सख्ती होते ही उससे पीड़ित लोग भी सामने आने लगे। गांव के ही कई हिंदू आदिवासी परिवारों की महिलाओं ने आरोप लगाया कि शाहजहां शेख और उसके गुंडे उनका यौन उत्पीड़न करते थे। इसके अलावा सालों से उनकी जमीनों पर भी उसने कब्जा जमा रखा था। कई महिलाओं ने बताया कि टीएमसी के नेता उनका उत्पीड़न करते थे।

'मर्दों को ले जाकर पीटते थे ताकि हम मजबूर होकर उनके पास जाएं'

एक महिला ने कहा, 'वे महिलाओं को टारगेट करते थे। इसके लिए उनके पतियों को पार्टी दफ्तर ले जाया जाता था और उनकी लाठियों से पिटाई होती थी। यदि हम उनके पास जाने से इनकार करते थे तो घर के मर्दों को ले जाकर उन्हें पीटते थे।। ऐसा इसलिए होता था ताकि हम मजबूर होकर उनके पास चले जाएं। इस मामले के उजागर होते ही भाजपा हमलावर हो गई है। उसने आरोप लगाया है कि टीएमसी के राज में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी संदेशखाली का दौरा किया था।