शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 7 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 8 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 9 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 10 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 10 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 10 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 10 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 10 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 10 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 10 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 10 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 10 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 10 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 10 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 11 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 11 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 11 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 11 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राजनीति

BJP ने गुजरात से दो केंद्रीय मंत्रियों को नहीं किया राज्यसभा में रिपीट, समझिए क्या है गणित

अहमदाबाद
 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के चुनाव में बीजेपी काफी नेताओं की टिकट काट दी है। गुजरात में पार्टी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय मत्सय एवं पशुधन मंत्री परशोत्तम रूपाला को तीसरी बार राज्यसभा नहीं भेजा है। दोनों दिग्गज नेताओं के 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें अब मजबूत हो गई हैं। राज्यसभा चुनावों के बीच चर्चा है कि बीजेपी के दिग्गज नेता परशोत्तम रूपाला राजकोट की सीट से मैदान में उतर सकते हैं। परशोत्तम रूपाला अभी तक लोकसभा के सदस्य नहीं रहे हैं। इसीप्रकार केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडविया भावनगर की सीट से लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं। मांडविया भी अभी तक लोकसभा के सदस्य नहीं चुने गए है। वह 2002 गुजरात विधानसभा चुनावों में भावनगर जिले की पालिताणा सीट से चुने गए थे।

पाटीदार समुदाय है दोनों दिग्गज
बीजेपी के दोनों नेता पाटीदार समुदाय से आते हैं। 69 साल के परशोत्तम रूपाला राजनीति में आने से पहले एक शिक्षक थे। तीन बार विधायक और फिर दो राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री बने रूपाला राजनीति में लंबी पारी खेल चुके हैं। वह गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।रूपाला की गिनती बीजेपी के अच्छे कम्युनिकेटर में होती है। उनकी भाषण शैली काफी अच्छी है। खासकर गुजराती भाषा में, इसके चलते उन्हें सुनने के लोग उत्सुकतावश पहुंचते हैं। रूपाला को संगठन की अच्छी समझ है। उनके राजकोट से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। अभी यहां से बीजेपी मोहनभाई कुंडारिया सांसद हैं।

बीजेपी का गढ़ है भावनगर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (51) के भावनगर से लड़ने प्रबल संभावना है। मांडविया को गुजरात के साथ केंद्र में काम करने का अनुभव है। वह संगठन में भी रह चुके हैं। मांडविया जब 2015 में गुजरात बीजेपी के सबसे युवा महासचिव बने थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से राजनीति में कदम रखने वाले मांडविया 38 साल की उम्र में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। मांडविया की गिनती पीएम मोदी के गुडबुक वाले नेताओं में होती है। भावनगर सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ है। अभी यहां से भारतीबेन शियाल सांसद हैं। वह 2014 में पहली बार चुनी गई थी। इसी सीट पर बीजेपी ने सबसे 1991 में जीत हासिल की थी। तब महावीर सिंह गोहिल जीते थे। इसके बाद यहां से पार्टी के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह राणा पांच बार जीते।

तो बदल सकती हैं सीटें
गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी सीटों पर बीजेपी मजबूत स्थिति में है। पार्टी की योजना है कि 26 सीटों में जिन सीटों पर जीत का मार्जिन कम रहा है। वहां से दिग्गजों को उतारा जाए। जिन सीटों को पार्टी बड़े अंतर से जीतती आई है। वहां पार्टी नए प्रयोग करें। अभी दोनों के राजकोट और भावनगर से लड़ना तय माना जा रहा है। अंतिम निर्णय संसदीय बोर्ड में होने की उम्मीद है।