शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 1 घंटे पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? 1 घंटे पहले Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम 1 घंटे पहले एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका 1 घंटे पहले NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 2 घंटे पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 2 घंटे पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 2 घंटे पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 2 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 2 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 3 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 3 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 3 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 3 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 3 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 3 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 3 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 4 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 4 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 14 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 15 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत
राष्ट्रीय

आर्थिक गलियारे और निवेश के लिए भारत-यूएई में डील, पीएम मोदी ने किया साइन

नई दिल्ली/अबू धाबी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक बातचीत की जिसमें उन्होंने रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की, सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि समेत आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इससे पहले मोहम्मद बिन जायद ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की जहां उन्होंने एक दूसरे को गले लगाकर अभिनंदन किया। बाद में मोदी ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

दोनों देशों के बीच 8 करार
दोनों नेताओं की उपस्थिति में द्विपक्षीय निवेश संधि, इलेक्ट्रिकल इंटरकनेक्शन और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति-पत्र और भारत-पश्चिम एशिया आर्थिक कॉरिडोर पर भारत और यूएई के बीच अंतर-सरकारी रूपरेख समझौते समेत आठ करार हुए। प्रधानमंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि मेरा और मेरे दल का भव्य स्वागत करने के लिए मैं आपका आभारी हूं। जैसा कि आपने कहा कि मैं जब भी यहां आया हूं, मैंने हमेशा महसूस किया है कि मैं अपने घर और परिवार में आया हूं। उन्होंने कहा कि हम पिछले सात महीने में पांच बार मिले हैं। आज भारत और यूएई के बीच हर क्षेत्र में परस्पर साझेदारी है।

पीएम मोदी ने जताया आभार
मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, ''अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरे स्वागत के लिए समय निकालने के लिए मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद के प्रति अत्यंत आभारी हूं। प्रधानमंत्री के यहां पहुंचने पर दोनों नेताओं ने परस्पर आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नये क्षेत्रों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने व्यापार और निवेश, डिजिटल बुनियादी ढांचे, फिनटेक, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का स्वागत किया। चर्चा में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल रहे।

दोनों देशों के समझौते पर क्या असर?
बयान में कहा गया कि द्विपक्षीय निवेश संधि दोनों देशों में निवेश को और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बयान में कहा गया है कि भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते दोनों पर हस्ताक्षर किए हैं। अन्य समझौतों में डिजिटल अवसंरचना परियोजनाओं में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन, दोनों देशों के राष्ट्रीय अभिलेखागार के बीच एक सहयोग प्रोटोकॉल, विरासत और संग्रहालयों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन, तत्काल भुगतान प्लेटफार्म – यूपीआई (भारत) और एएएनआई (यूएई) की इंटरलिंकिंग पर एक समझौता शामिल है। इनमें घरेलू डेबिट/क्रेडिट कार्ड -रूपे (भारत) और जेएवाईडब्ल्यूएएन (यूएई) को इंटर-लिंक करने पर एक समझौता शामिल है।

ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा
प्रधानमंत्री ने यूएई के घरेलू कार्ड जेएवाईडब्ल्यूएएन के जारी होने पर शेख मोहम्मद बिन जायद को बधाई दी। दोनों नेताओं की उपस्थिति में इस कार्ड का इस्तेमाल करते हुए लेनदेन भी किया गया। दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की। उन्होंने सराहना की कि संयुक्त अरब अमीरात कच्चे तेल और एलपीजी के सबसे बड़े स्रोतों में से एक होने के अलावा, भारत अब एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) के लिए दीर्घकालिक अनुबंध में प्रवेश कर रहा है। मोदी ने अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि यूएई और भारत सहयोग के हर क्षेत्र में एक दूसरे के साथ साझेदारी कर रहे हैं।

मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा, ''यूएई में बीएपीएस मंदिर भारत के लिए आपके स्नेह का उदाहरण है।'' दोनों पक्षों ने कहा कि बीएपीएस मंदिर यूएई और भारत की मित्रता, गहराई से जुड़े सांस्कृतिक बंधन का उत्सव है। मोदी ने कहा कि अबू धाबी में बीएपीएस मंदिर का निर्माण यूएई के नेतृत्व के सहयोग के बिना संभव नहीं होता। उन्होंने जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में शामिल होने के लिए भी यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद अदा किया। मोदी ने भारतवंशी समुदाय के बड़े आयोजन के लिए भी राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया।

विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर लिखा कि यह प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की तीसरी यात्रा है और पिछले आठ महीने में दोनों नेताओं की पांचवीं मुलाकात है जो द्विपक्षीय साझेदारी की गहराई को झलकाती है। उसने कहा, ''मरहबा यूएई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अबू धाबी की धरती पर कदम रखा। यूएई के राष्ट्रपति ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया।