शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 1 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 2 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 2 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 2 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 2 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 2 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 2 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 3 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 3 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा
राजनीति

अब बीजेपी के दूसरे पुराने साथियों की भी NDA में शामिल होने की चर्चा तेज, BJP-BJD में भी होगा गठबंधन?

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव से पहले जहां नीतीश कुमार ने एनडीए कुनबे में वापसी की है, वहीं अब बीजेपी के दूसरे पुराने साथियों की भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की चर्चा तेज है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और पंजाब में अकाली दल के एनडीए में वापसी की चर्चाओं के बीच अब खबर है कि ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) भी बीजेपी के साथ अपने पुराने रिश्तों को नया आकार दे सकती है।

लोकसभा चुनावों से ऐन पहले ये अटकलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ओडिशा दौरे के बाद से तेज हुई हैं। पीएम ने हाल ही में संबलपुर में एक कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना दोस्त कहकर संबोधित किया था। आम तौर पर विपक्षी दलों पर तीखे तंज कसने वाले प्रधानमंत्री ने वहां दोस्ती और विकास की ही बातें कीं और सियासी निशाना साधने से परहेज किया। इसके बाद से दोनों दलों के बीच दोस्ताना की अटकलें परवान चढ़ने लगी हैं।

पीएम के दोस्त कहने पर नवीन पटनायक ने भी आईआईएम-संबलपुर के स्थायी परिसर के उद्घाटन के दौरान उसी सभा में मोदी की प्रशंसा का गर्मजोशी से जवाब दिया और भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए उनके कार्यों की सराहना की थी। सियासी अटकलों के बीच नवीन पटनायक के पूर्व सचिव से बीजेडी नेता बने 2000 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी वीके पांडियन ने इसे पीएम मोदी के साथ ओडिशा सीएम के रिश्ते और दोनों नेताओं का एक दूसरे के प्रति जबरदस्त सम्मान  के तौर पर समझाया है। उन्होंने गठबंधन पर कोई खुलासा तो नहीं किया लेकिन इतना जरूर कहा कि 2014 में मोदी के पीएम बनने के बाद से केंद्र-राज्य संबंधों में जबरदस्त सुधार हुआ है।

टीओई से पांडियन ने कहा, “जब भी मोदी और नवीन मिलते हैं, तो वे ऐसा करते हैं जैसे दो दोस्त लंबे समय के बाद फिर से मिल रहे हों। वे सहकारी संघवाद के प्रति प्रतिबद्धता साझा करते हैं। उन दोनों नेताओं को एहसास है कि दोनों को खास उद्देश्य के लिए काम करने का जनादेश मिला है और वे उसका सम्मान करते हैं।"

नवीन पटनायक के बाद ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी में सबसे शक्तिशाली चेहरा माने जाने वाले पांडियन की यह टिप्पणी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले आई है। कांग्रेस इसे बीजेपी और बीजेडी के बीच पक रही खिचड़ी का इशारा बता रही है। बीजेपी और बीजेडी के बीच समझ की अटकलों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने बुधवार को ओडिशा में अपनी भारत जोड़ी न्याय यात्रा के दौरान दोनों नेताओं पर ओडिशा में "साझेदारी सरकार" चलाने का आरोप लगाया। इस साल ओडिशा में लोकसभा के साथ विधान सभा चुनाव भी होने हैं। नवीन पटनायक अटल-आडवाणी काल में एनडीए में रह चुके हैं और कई मौकों पर मोदी सरकार के लिए भी संसद में संकटमोचक की भूमिका में रहे हैं।